07 JULSUNDAY2024 12:01:16 AM
Beauty

सुन्दर और घने आइब्रो पाने के लिए फॉलो करें इन घरेलू नुस्खो को

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 04 Jul, 2024 02:26 PM
सुन्दर और घने आइब्रो पाने के लिए फॉलो करें इन घरेलू नुस्खो को

नारी डेस्क- खूबसूरत आंखे चेहरे की सुंदरता में चार चांद लगा देती हैं और आंखों की सुंदरता घनी काली आइब्रोज से कई गुणा बढ़ाई जा सकती है। सभी महिलाओं के आइब्रो की रंगत और डेंसिटी अलग-अलग होती है। आइब्रो अगर पतली हो तो इसका असर चेहरे की खूबसूरती पर पड़ता है। जिस तरह सिर पर काले घने बाल हमारी पर्सनैलिटी में निखार लाते हैं, उसी तरह घनी आइब्रो भी चेहरे और पर्सनैलिटी में निखार लाती हैं। इसलिए सभी महिलाएं आइब्रो को लेकर काफी सचेत रहती हैं। आज हम कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों की जानकारी देते हैं जिनके इस्तेमाल से आइब्रो को काला और घना बनाने में मदद मिलेगी। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में-

कैस्टर ऑयल

कैस्टर ऑयल में पाया जाने वाला फैटी एसिड और विटामिन हेयर ग्रो को प्रमोट करने वाले होते हैं। इसे आइब्रो को घना करने के लिए यूज किया जा सकता है। रात में सोने से पहले कुछ बूंद कैस्टर ऑयल को रूई की मदद से आइब्रोज पर लगाएं। इसे रात भर लगा रहने दें।

नारियल का तेल

PunjabKesari, NARI

नारियल तेल ब्यूटी केयर में सबका पसंदीदा माना जाता है। स्किन से लेकर हेयर तक और फेस से लेकर पैरों तक इसका उपयोग खूबसूरती बढ़ने के लिया किया जाता है। इससे रोज दो बार आईब्रो की मसाज करने से आईब्रो को जल्द ही मोटी और काली किया जा सकता हैं।

एलोवेरा

PunjabKesari

एलोवेरा में मौजूद एंजाइम आइब्रो के बालों को मॉइश्चराइज रखने में मदद करता हैं और इसकी रंगत को गहरा और घना बनाता हैं। ऐसे में एलोवेरा जेल में ऑलिव ऑयल को मिलाकर नियमित रूप से सोने से पहले इस आइब्रो पर अप्लाई करें और सुबह सामान्य पानी से त्वचा को साफ कर लें।

प्याज का रस

आइब्रो को काला और मोटा बनाने के लिए प्याज का रस लगाएं। प्याज का रस आइब्रो पर लगाने से आइब्रो को काला और घना किया जा सकता है। इसके लिए 1 प्याज से रस निकाल लें। अब इसे आइब्रो पर लगाकर कुछ समय के लिए छोड़ दें। बाद में चेहरे को धो लें। इससे आइब्रो मोटी और सुन्दर होती है।

कच्चा दूध

PunjabKesari

काली और चमकदार आईब्रो पाने के लिए कच्चे दूध का इस्तेमाल जरुर करें। ऐसे में कच्चे दूध को कॉटन की मदद से आई ब्रो पर अप्लाई करें। दिन में एक बार इसे लगाने से आई ब्रो ब्लैक और शाइनी बन जाएंगी।

अंडे की जर्दी

PunjabKesari

एग योक यानि अंडे की जर्दी प्रोटीन और बायोटिन का रिच सोर्स है। ये दोनों बालों की ग्रोथ में अहम भूमिका निभाते हैं। अगर ऐसा उपाय चाहती हैं जो रोज नहीं करना पड़े तो जर्दी वाला उपाय अपना सकती हैं। वीक में एक या दो बार अंडे की जर्दी को आइब्रोज पर लगाए और बीस मिनट लगा रहने दें। इसके सामान्य पानी से चेहरे को साफ कर लें।

Related News