05 OCTSATURDAY2024 12:35:22 PM
Nari

Anant-Radhika Sangeet: सोने-सी साड़ी में बड़ी-बड़ी हीरोइनों को Shehnaaz ने किया फेल

  • Edited By Manpreet Kaur,
  • Updated: 06 Jul, 2024 02:25 PM
Anant-Radhika Sangeet: सोने-सी साड़ी में बड़ी-बड़ी हीरोइनों को Shehnaaz ने किया फेल

नारी डेस्क: अनंत-राधिका इन दिनों अपनी शादी को लेकर काफी चर्चे में हैं। कल यानि के 5 जुलाई को कपल की ग्रैंड संगीत सेरेमनी हुई थी, जिसमें कोई ऐसा बॉलीवुड सितारा नहीं होगा जो न पहुंचा हो। आपको बता दें इस संगीत की तस्वीरें पूरे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। ऐसे में संगीत सेरेमनी के वैन्यू से लेकर सजावट तक सब कुछ लग्जिरियस है। 

बॉलीवुड की हसीनाओं की बात करें तो सभी एक से बढ़कर एक लुक में नजर आए। लेकिन इन सब के बीच पंजाब की कैटरीना कैफ यानि के शहनाज़ गिल ने अपनी लुक से सबको हैरान कर दिया। जी हां, शहनाज़ सोने की साड़ी में बेहद ग्लैमरस अवतार में नजर आईं, जिसके बाद एक्ट्रेस की वीडियो और फोटोज से सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे हैं। 

गोल्डन साड़ी में बिखेरा जलवा

आपको बता दें कि इस संगीत में शहनाज गिल ने साड़ी पहनी जिसमें वेस्टर्न टच था। गोल्डन सिग्नेचर मसकली डिजाइन साड़ी में शहनाज बेहद खूबसूरत लग रही थीं, जिसमें सभी किनारों पर लेजर फिनिशिंग थी। एक्ट्रेस का लुक बिल्कुल डिफरेंट और सबसे अलग था, जिसे देखकर हर कोई दीवाना हो गया। अपने लुक को पूरा करने के लिए शहनाज गिल ने मैचिंग ईयररिंग्स के साथ डायमंड नेकलेस पहना था। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

 

विक्की कौशल-शहनाज गिल वायरल वीडियो 

पंजाबी गायक करण औजला ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के संगीत नाइट से एक इनसाइड वीडियो अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की हैं, जिसमें विक्की कौशल और शहनाज गिल साथ में डांस करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में विक्की कौशल शहनाज के साथ 'तौबा तौबा' गाने पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो ने पुरे सोशल मीडिया पर तहलका मचाया हुआ है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

 

ये एक्ट्रेस भी आईं नजर 

इस दौरान शहनाज गिल के अलावा पलक तिवारी ऑरेंज कलर के लहंगे में बला की खूबसूरत लग रही थीं। वहीं मौनी रॉय ने भी अपने फैशन का जलवा बिखेरा। मौनी ने चॉकलेटी कलर की साड़ी के साथ गोल्डन ब्लाउज को पेयर किया हुआ था। इसके साथ ही अनुषा दांडेकर, करिश्मा तन्ना, दिशा पाटनी, विद्या बालन, अमीषा पटेल, सारा अली खान, अनन्या पांडे, जान्हवी कपूर, माधुरी दीक्षित समेत कई एक्ट्रेसेस ने अपना जलवा बिखेरा। 

 

Related News