05 OCTSATURDAY2024 12:22:56 PM
Nari

अनंत- राधिका के संगीत में जस्टिन बीबर ने मचाई धूम, इस लड़की को स्टेज पर खींच लाए पॉप सिंगर

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 06 Jul, 2024 03:06 PM
अनंत- राधिका के संगीत में जस्टिन बीबर ने मचाई धूम, इस लड़की को स्टेज पर खींच लाए पॉप सिंगर

 मशहूर अंतरराष्ट्रीय पॉप गायक जस्टिन बीबर ने जाने-माने उद्योगपति एवं अरबपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और उनकी मंगेतर राधिका मर्चेंट के संगीत समारोह में अपनी प्रस्तुतियों से मनोरंजन जगत और खेल जगत की नामचीन हस्तियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। जस्टिन बीबर शुक्रवार सुबह लॉस एंजिलिस से मुंबई पहुंचे थे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


पॉप सिंगर ने नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र (एनएमएसीसी) में आयोजित अनंत-राधिका के संगीत समारोह में अपने प्रसिद्ध गानों ‘बेबी', ‘सॉरी', ‘लव योर सेल्फ' और 'पीचेस' से धूम मचा दी। जब उन्होंने 14 साल पुराना सॉन्ग 'बेबी' गाया तो वहां मौजूद सभी लोग खुशी के मारे झूम उठे।  जस्टिन ने अपने पावर-पैक्ड परफॉर्मेंस से हर किसी को झूमने पर मजबूर कर दिया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


 सोशल मीडिया पर इस समारोह के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसी मशहूर एक्टर और कॉमेडियन जावेद जाफरी की बेटी अलाविया जाफरी का भी वीडियो सामने आया है, जिसमें पॉप सिंगर उनके साथ खास पल शेयर करते नजर आए।अलाविया उस समय खुशी से फूले नहीं समाई जब  जस्टिन ने उन्हें गले लगाया। दोनों ने काफी देर तक स्टेज शेयर किया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


मशहूर अंतरराष्ट्रीय पॉप गायक जस्टिन बीबर को अनंत और राधिका के संगीत समारोह में प्रस्तुति देने के लिए एक करोड़ अमेरिकी डॉलर का भुगतान किया गया। वह अपनी खास प्रस्तुति देने के बाद मियामी रवाना हो गए। अनंत और राधिका मर्चेंट के संगीत समारोह में सलमान खान, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, अर्जुन कपूर और जाह्नवी कपूर जैसी बॉलीवुड की हस्तियों के अलावा क्रिकेटर एम एस धोनी और टी-20 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य हार्दिक पांड्या एवं सूर्य कुमार यादव भी शामिल हुए ।

Related News