06 JULSATURDAY2024 11:44:15 PM
Nari

मुसीबत में कभी हाथ नहीं छोड़ती, Lucky Charm मानी जाती हैं ये 3 राशि की लड़कियां!

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 04 Jul, 2024 05:30 PM
मुसीबत में कभी हाथ नहीं छोड़ती, Lucky Charm मानी जाती हैं ये 3 राशि की लड़कियां!

नारी डेस्क: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ राशि की लड़कियां बहुत भाग्यशाली होती हैं। इन लड़कियों को अपने ससुराल में बहुत प्यार मिलता हैं।  यह लड़कियां अपने भाग्य से ससुराल वालों की किस्मत खोल देती हैं। इन राशियों की लड़कियां ससुराल में सबकी लाडली होती हैं।  ऐसा माना जाता है कि इनके भाग्य से इनके पति का भाग्य चमकता है। शादी के बाद यह जिस भी घर जाती हैं उस घर के लोगों की किस्मत बदल जाती है। इन लड़कियों को घर की लक्ष्मी माना जाता है. इस राशि की लड़कियों का भाग्य इतना तेज होता है कि इसका फायदा घर के सारे सदस्यों को मिलता है। आइए जानते हैं कि किस राशि की लड़कियां अपने पति के लिए लकी साबित होती हैं। तो चलिए जानते हैं उनसे जोड़े कुछ रोचक तथ्यो के बारे में।

कर्क राशि

कर्क राशि के स्वामी ग्रह चंद्रमा हैं और चंद्रमा को भी धन का कारक ग्रह माना जाता है। इसलिए इस राशि की लड़की की कुंडली में यदि चंद्रमा सकारात्मक स्थिति में मौजूद है तो ये लड़कियां पति के जीवन में धन लाभ की स्थिति बनाती हैं। ये लड़कियां पति के जीवन में आय के मजबूत स्रोत का कारण बनती हैं। इसके अलावा ये पिता के लिए भी आर्थिक मामलों में बहुत भाग्यशाली रहती हैं। जो भी व्यक्ति इस राशि की लड़कियों के संपर्क में आता है वह सुख-समृद्धि से भर जाता है। इसके अलावा इस राशि की लड़कियां अच्छी नेतृत्वकर्ता होती हैं। कार्य क्षेत्र में अन्य लोगों से ज्यादा प्रभावशाली होती हैं। परिश्रम और अपनी क्षमता के बल पर जीवन में सफल होती हैं।

PunjabKesari

मेष राशि 

मेष राशि की लड़कियों पर मंगल का प्रभाव पाया जाता है. इस राशि की लड़कियां बहुत ऊर्जावान होती है और हर कार्य को पूरे उत्साह के साथ पूरा करती हैं। मंगल का प्रभाव होने के कारण इन राशि की लड़कियां बहुत साहसी होती है।  खराब समय में इस राशि की लड़कियां एक सच्चे मित्र की तरह साथ निभाती हैं। अपने स्वभाव से यह सबकी लाडली बन जाती हैं। माना जाता है कि घर में इनके कदम पड़ते ही शुभ कार्य होने शुरू हो जाते हैं। 

PunjabKesari

धनु राशि

धनु राशि के स्वामी ग्रह गुरु हैं। गुरु को भी धन का कारक माना जाता है। यदि इस राशि की लड़कियों का लग्न धनु हो तो ऐसी मान्यता है कि पूर्व जन्म में भी यह लड़की इस परिवार में रही होगी और पूर्व जन्म के पुण्य कार्यों का फल भी इस जन्म में मिलता है। साथ ही गुरु की राशि होने से इन पर भाग्य के कारक देवगुरु बृहस्पति की विशेष कृपा रहती हैं। इससे इनके जीवन में कभी सुख सुविधाओं और धन संपत्ति की कमी नहीं होती है। ये अपने जीवन में इतनी मेहनत करती हैं कि उन्हें कभी किसी चीज की कमी नहीं रहती है। इनकी बुद्धि काफी तेज होती है और सोच विचार कर निर्णय लेती हैं। साथ ही अपने काम में सफल होती हैं। अपनी बात खुलकर दूसरे के सामने रख सकती हैं। दूसरे को अपनी ओर आसानी से आकर्षित कर लेती हैं। इसकी वजह से हर कोई इनसे दोस्ती करना पसंद करता है।

PunjabKesari

 

Related News