26 APRFRIDAY2024 1:35:08 PM
Nari

फॉस्ट फूड के शाैकीन लाेग अब घर पर बनाएं Paneer Shanghai Rolls

  • Updated: 29 Dec, 2017 02:45 PM

अगर अाप फॉस्ट फूड खाने के शाैकीन हैं और घर पर कुछ टेस्टी बनाने का साेच रहे हैं, ताे अाप घर पर पनीर शंघाई रोल बना सकते हैं। यह बनाने में बेहद अासान हैं। अाईए जानते हैं इसे बनाने की विधिः- 

सामग्रीः-
पनीर - 150 ग्राम
उबले आलू - 150 ग्राम
हरी बीन्स - 45 ग्राम
गाजर - 50 ग्राम
हरी मिर्च - 2 चम्मच
धनिया - 2 चम्मच
बेसन - 2 चम्मच
लाल मिर्च - 1 चम्मच
जीरा पाऊडर - 1/2 चम्मच
गर्म मसाला - 1/4 चम्मच
नमक - 1 चम्मच
हल्दी - 1/4 चम्मच
काजू पाऊडर - 25 ग्राम
मैदे का पेस्ट - जरूरत अनुसार
स्प्रिंग रोल शीट्स - जरूरत अनुसार
तेल - फ्राई करने के लिए 

विधिः-
1. एक बाउल में मैदे का पेस्ट और स्प्रिंग रोल शीट को छोड़कर बाकी सारी सामग्री डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
2. फिर अपने हाथ में कुछ मिश्रण लेकर उसे बेलनाकार आकार में राेल कर लें।
3. एक स्प्रिंग रोल शीट लेकर पनीर के मिश्रण को इसमें रख लें। फिर इसे साइडाें से बंद करने के बाद बचे हुए किनाराें पर मैदे का पेस्ट लगाएं और राेल्स काे कसकर बंद कर दें।  
4. अब राेल किए हुए राेल्स काे चाकू की सहायता से टुकड़ाें में काट लें।
5. मध्यम अांच पर एक कढ़ाई में पर्याप्त तेल गर्म करें। तैयार राेल्स काे इसमें कुरकुरा और सुनहरा भूरा हाेने तक फ्राई करें। बाद में इन्हें अब्सॉर्बैंट पेपर पर निकाल लें। 
6. अापके पनीर शंघाई रोल तैयार हैं। इन्हें कैचअप के साथ गर्मा-गर्म परोसें।

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News