08 MAYWEDNESDAY2024 3:49:26 AM
Nari

इसी साल गर्लफ्रैंड से शादी कर सकते है वरुण धवन!

  • Updated: 29 May, 2018 01:11 PM
इसी साल गर्लफ्रैंड से शादी कर सकते है वरुण धवन!

बॉलीवुड में शादियों का सीजन चल रहा है। पिछले पांच महीनों में बॉलीवुड के कई सेलेब्स शादी के बंधन में बंध चुके है। अब रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी की खबरें भी सुनने को मिल रही है।

एक्टर वरुण धवन भी अपनी शादी को लेकर चर्चा में है। वरुण धवन भी इसी साल अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रैंड नताशा दलाल के साथ शादी कर सकते है हालांकि किसी ने इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की है। वीकेंड में नताशा को वरुण धवन के भाई रोहित धवन और भाभी जाह्नवी के साथ लंच पर देखा गया। इससे पहले भी नताशा उनके साथ दो बार लंच पर दिखाई दी। 

सोनम-आनंद की रिसेप्शन पार्टी में भी वरुण नताशा के साथ शामिल हुए थे। इससे पहले खबरें थी कि वरुण और नताशा का ब्रेकअप हो गया है लेकिन अब रिसेप्शन और लंच डेट पर नताशा को वरुण की फैमिली के साथ देख फिल्म इंडस्ट्री में आइडिया लगाया जा रहा है कि ये जल्द ही शादी करेंगे।

PunjabKesari
 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News