27 APRSATURDAY2024 7:54:04 PM
Nari

रिफाइंड में बनाते हैं खाना तो जरूर जानें यह बात

  • Updated: 11 Dec, 2016 04:52 PM
रिफाइंड में बनाते हैं खाना तो जरूर जानें यह बात

सेहत: बहुत से लोग खाना बनाते समय सरसों का तेल या घी इस्तेमाल करने की बजाए रिफांइड का प्रयोग करते हैं। आप भी रसोई में ज्यादातर रिफांइड ही इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए यह जानना बहुत जरूरी है कि यह आपकी सेहत पर क्या असर डाल रहा है। यह स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ अपकी सेहत के लिए परेशानियां भी बढ़ा रहा है। 


कुछ लोगों को कहना है कि रिफांइड का इस्तेमाल दिल की बीमरियों के खतरे को कम करने और कोलेस्ट्राल की मात्रा को नियंत्रित करने के लिए करते हैं। यह लोग शायद यह नहीं जानते कि असल में ऐसा कुछ नही है। बाजार में बिकने वाले रिफांइड में कैमिकल का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें किसी भी ऑर्गेनिक चीज नही हाती। जो शरीर में जहरीले तत्वों का निर्माण करती हैं। एक शोध में यह बात सामने आई है कि रिफांइज ऑयल का इस्तेमाल करने की बजाए सरसों के तेल में खाना बनाने बेहतर है। तेल में पाई जाने वाली चिकनाहट शरीर के लिए बहुत महत्वपूर्ण है और इसमें फैटी एसिड भी पाया जाता है। 


रिफांइड में चिकनाहट और फैटी एसिड दोनों की कमी होती है। जिससे शरीर को कोई स्वास्थ्य लाभ नहीं मिलता। यह शरीर के प्राकृतिक अंगों की चिकनाई को खत्म कर देता है। जो धीरे-धीरे जोड़ों के दर्द का कारण बन सकता है। शरीर को फैटी एसिड न मिलने के कारण त्वचा संबंधी रोग होने का खतरी भी बन सकता है। शोध के अनुसार खाना बनाते समय सरसों,जैतून,नारियल का तेल और घी रिफाइंड से बेहतर हैं। 
 

Related News