26 APRFRIDAY2024 9:07:59 AM
Nari

किडनी स्टोन से राहत पाएं इस एक नुस्खे से

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 01 Jun, 2017 11:20 AM
किडनी स्टोन से राहत पाएं इस एक नुस्खे से

गुर्दे की पथरी  : किडनी स्टोन यानि गुर्दे की पथरी की समस्या आजकल आम सुनने को मिलती है। गलत खान पान इसकी खास वजह हो सकता है। शुरू में गुर्दे की पथरी का पता नहीं चलता लेकिन जब इसका असहनीय दर्द होता है तो इसे बर्दाशत करना बहुत मुश्किल हो जाता है। इसका सही समय पर इलाज न किया जाए तो परेशानी और भी बढ़ सकती है। वैसे तो किडनी स्टोन की परेशानी होने पर इसकी डॉक्टरी जांच करवाना बहुत जरूरी है, इसके साथ-साथ आप कुछ घरेलू उपायों से भी किडनी स्टोन से राहत पा सकते हैं। चुकंदर सेहत के लिए बहुत लाभकारी होती है लेकिन इसका पथरी के इलाज के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे आपको बहुत फायदा मिलेगा।  


किडनी स्टोन के घरेलू नुस्खे की सामग्री


 1/2 गिलास पानी
 4 टेबलस्पून चुकंदर का रस
 2 नींबू का रस 

 

पथरी के नुस्खे का इस्तेमाल

PunjabKesari
1. सबसे पहले 1/2 गिलास पानी लें।
2. अब इसमें चुकंदर और नींबू का रस अच्छे से मिलाएं।
3. रोजाना रात को खाना खाने से पहले इस रस का सेवन करें। 
4.आपको कुछ ही दिनों में गुर्दे की पथरी से राहत मिल जाएगी।

Related News