26 APRFRIDAY2024 7:59:03 AM
Nari

इन 7 देशों में निभाई जाती है शादी की अजीब परंपराए

  • Updated: 19 Mar, 2017 05:25 PM
इन 7 देशों में निभाई जाती है शादी की अजीब परंपराए

लाइफस्टाइल : दुनिया के सभी देशों में शादी को बहुत महत्व दिया जाता है। हर एक देश में शादी को लेकर अलग-अलग परंपराएं निभाई जाती हैं। भारत देश में तो शादी साधारण ढंग से ही मनाई जाती है लेकिन कई दूसरे देशों में इसके लिए अजीब तरह की परंपराएं होती हैं। आइए जानिए अलग-अलग देश में शादी की पंरपराओं के बारे में

1. किर्गिस्तान
इस देश में शादी के लिए अजीब सी परंपरा निभाई जाती है। यहां शादी के लिए दुल्हन को किडनैप कर लिया जाता है। यह परंपरा ज्यादातर गरीब परिवारों में निभाई जाती है। गरीब होने के कारण लड़की वाले मुआवजे के तौर पर कुछ दे नहीं पाते इसलिए दोनों पक्षों की सहमति से ही लड़की को किडनैप कर लिया जाता है और फिर लड़का उससे शादी करता है। 

2. कंबोडिया
लड़का जब जवान हो जाता हैं तो उसके मां-बाप घर से थोड़ा दूर एक झोपड़ी बना देते हैं। जहां वह अपनी पसंद की लड़की के साथ एक रात गुजारता है और उसके बाद ही शादी का फैसला करता है। ऐसी परंपरा समाज की नजरों से दूर निभाई जाती है।

3. नाइजर
इस देश में दुल्हा चुनने के लिए गोरेवल नाम का एक फैस्टीवल होता है। इसमें हर दावेदार को बढ़िया कपड़ों और परफॉमैंस के जरिए अपनी योग्यता दिखानी पड़ती है। इन्हीं योग्यताओं के अनुसार ही लड़की अपने लिए दुल्हा पंसद करती हैं।

4. बोर्नियो आइलैंड
शादी के दिन दुल्हा-दुल्हन को घर से बाहर निलकना मना होता है। यहां तक की घर से बाहर बने बाथरूम में जाने के लिए उन्हें अपने घरवालों से परमिशन लेनी पड़ती है। ऐसा करना कपल के लिए अच्छा माना जाता है।

5. इंडोनेशिया
यहां की तिदोंर कम्यूनिटी में लड़का-लड़की की शादी हो जाती है लेकिन दुल्हा अपनी दुल्हन का चेहरा तब तक नहीं देख सकता जब तक उसके लिए लव-सांग न गाए। इसके अलावा शादी के लिए दुल्हे को देर से आने पर उसे लड़की वालों को जुर्माना भी भरना पड़ता है।

6. मॉरिटानियां (अफ्रीकी देश)
इस देश में शादी के लिए मोटी लड़कियों को पसंद किया जाता है। इसलिए शादी से पहले लड़की के घरवाले उस पर मोटा होने के लिए दबाव बनाते हैं जिस वजह से वह कई प्रकार की बीमारियों की शिकार हो जाती है।

7. रूस
यहां कब्र पर खड़े होकर शादी करने की परंपरा है। लड़का-लड़की अपने किसी रिश्तेदार की कब्र पर खड़े होकर शादी की सारे रिवाज निभाते हैं।

Related News