26 APRFRIDAY2024 3:16:18 PM
Nari

शादी के बाद लड़की से ज्यादा लड़का रहता है इन बातों से परेशान

  • Updated: 08 Apr, 2018 04:26 PM
शादी के बाद लड़की से ज्यादा लड़का रहता है इन बातों से परेशान

लड़का हो या फिर लड़की हर किसी के दिन में अपने लाइफपार्टनर को लेकर बहुत अरमान होते हैं। शादी के बाद हर कोई चाहता है कि उसके जीवनसाथी के मन में हमेशा उसके लिए प्यार बरकरार रहे। नई जिंदगी की शुरुआत के साथ-साथ दोनों पर अपने परिवार वालों को लेकर भी बहुत अरमान होते हैं। ससुराल जाकर तो लड़की के मन में न जाने कितने तरह के सवाल उठते हैं, जिसके बारे में वह न तो किसी से कुछ कहती है और न ही समझ पाती है। वहीं लड़के के मन में भी इस समय बहुत उथल-पुथल चल रही होती है। उसके मन में भी ढेरों तरह के सवाल आते हैं, जिसे लेकर उसे घबराहट होती है। आइए जानें आखिर शादी के बाद क्या-क्या सोचते हैं लड़के। 


पार्टनर न मान जाएं बुरा
लड़के के ऊपर उसकी पत्नी की सारी जिम्मेदारी आ जाती है। उसे इस बात की टेंशन होती है कि वह पार्टनर से कैसे बात की शुरुआत करे। कहीं उसकी कोई बात पत्नी को बुरी न लग जाए। 


तोहफे को लेकर सवाल
शादी के बाद पार्टनर की जिंदगी में सुहागरात के पल बहुत खास होते हैं। यह पल सारी उम्र उनकी जिंदगी में यादगार बन जाते हैं। इस समय लड़का लड़की को कोई न कोई तोहफा जरूर देता है। इस बात को लेकर भी उसके मन में परेशानी रहती है कि क्या उसका तोहफा पत्नी पसंद करेगी या नहीं। 
 

सुहागरात 
शादी में निभाई जाने वाली रस्मों से नवविवाहित पति-पत्नी दोनों को ही थकावट हो जाती है। लड़के को ऐसे में बहुत टेंशन होती है कि वह इस समय पार्टनर को कैसे पार्टनर को खुद आराम करने के लिए कहे। 


संतुष्टि की चिंता
सुहागरात को लेकर लड़के के मन में तरह-तरह के सवाल उठते हैं। वह इस बात से परेशान रहता है कि क्या वह पत्नी के संतुष्ट कर पाएगा या नहीं। 


 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News