18 APRTHURSDAY2024 4:03:00 AM
Nari

नाखूनों से पता लगाएं, शरीर की बीमारियां

  • Updated: 08 Aug, 2016 01:07 PM
नाखूनों से पता लगाएं, शरीर की बीमारियां
नाखून और रोग : नाखून सिर्फ हाथों और पैरों की खूबसूरती ही नही बढाते बल्कि इनसे शरीर के स्वस्थ्य के बारे में इनसे जानकारी मिलती है। पुराने जमाने में बहुत से वैध नाखूनों को देखकर ही रोगों के बारे में बता देते थे। कुछ विशेषज्ञों का कहना है है कि इंसान को कोई भी बीमारी होने पर उसके नाखून इसके संकेत दे देते हैं। नाखूनों का बदलता हुआ रंग देता है इन बीमारियों के संकेत
 
तो आइए जानते हैं नाखून के रंग बदलने से कौन-कौन सी बीमारियां हो सकती है…
 
 
1. सफेद लाईन नाखून
कुछ लोगों के नाखूनों पर सीधी, आड़ी या किसी भी तरह का सफेद लाइन हो तो इससे शरीर में प्रोेटीन की कमी होने को संकेत मिलती है। जिससे कीडनी या लीवर से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। इससे कैंसर जैसे रोग होने का भी  संकेत मिलता है।  नाखून पर क्यों होते हैं सफेद निशान
 
 
2. कमजोर नाखून
ऐसे नाखून जो आसानी से टूट जाते हैं या फिर जिसमें दरार भी दिखाई दे तो इसका मतलब आपको थायराइड की समस्या है 
 
 
3. पीले नाखून      
ऐसे नाखून जिसके नीचे काली सी या पीली काई सी जमी हुई दिखाई देती है तो इसका मतलब है कि अनीमिया या दिल से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। 
 
 
4. सफेद नाखून   
अगर नाखून सफेद हैं या इन पर धब्बे दिखाई दे तो लिवर के रोग होने की संभावना हो सकती है।
 
 
5. ऊपर की तरफ उभरे हुए नाखून
नाखून अगर ऊपर की तरफ ऊभरे हुए हो तो फेफड़ों और आंतों में सूजन हो सकती है।
 
 
6. अंदर मुड़े नाखून
अंदर की तरफ मुड़े नाखूनों से ब्लड और आयरन की कमी होने का संभावना रहती है।
 
 
7. चम्मच की तरह मुड़े नाखून  
अगर इस तरह से नाखून मुड़े हुए हो तो आनुवंशिक रोग और ट्रॉमा की स्थिति हो सकती है।
 
 
8. शुष्क  चमड़ी
रूखे सूखे नाखून होना शरीर में पानी की कमी का संकेट देते हैं।
 
 
9. नीले नाखून     
शरीर में अॉक्सीजन का संचार ठीक तरह से ना होने पर भी नाखूनों का रंग नीला हो सकता है। 
 
 
10. लाल व जामुनी रंग
नाखूनों का गहरा लाल रंग हाई ब्लड प्रेशर का संकेत देता है, जबकि जामुनी रंग के नाखून लो ब्लड प्रेशर का संकेत देते हैं।
 
 
 
अगर आपके नाखून भी इसी तरह के कुछ संकेत दे रहें हैं तो अपनी जांच जरूर करवाएं।

 

Related News