26 APRFRIDAY2024 5:08:26 PM
Nari

अगर अाप भी हैं लिव-इन रिलेशनशिप में ताे जरूर पढ़े ये खबर

  • Updated: 16 Aug, 2017 06:03 PM
अगर अाप भी हैं लिव-इन रिलेशनशिप में ताे जरूर पढ़े ये खबर

भारत में लिव इन रिलेशन अाजकल काफी अाम बात हाे गई है। इसका मतलब है कि एक लड़का और लड़की आपसी सहमती से, बिना शादी किए पति-पत्नी की तरह रहते हैं। कुछ लड़के-लड़कियां शादी से पहले एक-दूसरे काे अच्छे से जानने के लिए इस रिश्ते काे अपनाते हैं, ताे कुछ टाइम पास के लिए। लेकिन क्या अाप जानते हैं कि हर रिश्ते की तरह लिव-इन रिलेशनशिप के भी कुछ फायदे और नुकसान हैं। अाज हम अापकाे इनके ही बारे में ही बताने जा रहे हैं।
PunjabKesari
जानें लिव-इन रिलेशनशिप के फायदेः-

- अगर अच्छा पार्टनर मिल जाए तो अापकी जिंदगी संवर सकती है।
- इससे आपके अपने पार्टनर को जानने में मदद मिलती है।
- अाप अपनी जिम्मेदारियों को समझ पाएंगे।
- अाप पैसाें की बचत करनी सीख सकते हैं।
- लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद अाप क़ानून रूप से लड़के की संपत्ति में हकदार हाे जाती है।
PunjabKesari
क्या हैं इसके नुकसानः-

- अगर पार्टनर सही न मिले ताे यह जिंदगीभर किसी बुरे सपने की तरह सताता रहता है।
- लिव-इन रिलेशनशिप में दोनों कपल में असुरक्षा की भावना होती है, क्योंकि वह एक-दूसरे को छोड़कर जाने के लिए स्वतंत्र होते हैं।
- अगर अाप अॉफिस के किसी लड़के या लड़की के साथ लिव-इन में हैं, ताे यह अापके करियर पर बुरा असर डाल सकता है। 
- लिव-इन रिलेशनशिप में विवाह पूर्व बनें शारीरिक संबंध अपकी मैरिड लाइफ काे खराब कर सकते हैं।
- कई बार अापसी सहमति न बनने पर तनाव झेलना पड़ सकता है। 
- इस रिलेशन की वजह से अाप अपने परिवार की इमेज काे नुक्सान पहुंचा सकते हैं।

Related News