26 APRFRIDAY2024 11:43:31 PM
Nari

घर पर ही बनाएं पेपर बास्केट

  • Updated: 14 Jan, 2017 02:59 PM
घर पर ही बनाएं पेपर बास्केट

इंटीरियर डैकोरेशन: बच्चों के हमेशा कुछ नया सिखने और करने लगी रहती है। इसलिए वह कुछ न कुछ करने और संवारने में लगे रहते है। बेहतर होगा अगर बच्चों की इस आदत को कला में बदल दिया जाए तो कितना अच्छा है। आज हम आपको और आपके बच्चों को पेपर से बस्केट बनाने के बारे में बताएंगे, जिससे कुछ नया सिखने के साथ घर की सजावट भी हो सकती है। 


जरूरी सामग्री 

- कार्डबोर्ड 
- कलर पेपर 
- कैंची 
- क्राफ्ट ग्लू 
- पेंसिल 
- व्हाइट पेपर 
- गोल्डन पर्ल
- डैकोरेटिव पर्ल
-ग्लू स्टीक 

बनाने की विधि 


1.सबसे पहले कलर पेपर को फोल्ड करके बीच में से काट लें। ऐसे ही बाकी के पेपर को बीच में से काटकर 6 हिस्से कर लें। 

2.अब पीस में कटे पेपर को फोल्ड करें। सभी पेपर को ऐसे ही फोल्ड करके ग्लू की मदद से जोड़ लें। अब इसको गोल शेप में घूमाकर चिपका दें। 

3.एक कार्डबोर्ड लें उसे राऊंड शेप में काट लें। इसके बाद कलर पेपर को 14x14cm में काटकर कोर्डबोर्ड को इसके ऊपर रखकर इसकी शेप में काट लें। 

4. अब इस कोर्डबोर्ड राउंड शेप में काटे हुए पेपर से रैप कर दें। अब इस पहले तैयार किए पेपर को बास्केट की तरह खड़ा करके इसके नीचे पेपर कोर्डबोर्ड चिपका दें। अब बनकर तैयार है आपकी बास्केट।

5. कोर्डबोर्ड लेकर इसको बीच में  काट कर लंबी स्ट्रेप बना लें। इन स्ट्रेप पर कलर पेपर चिपका दें। अब इकको पहले तैयार की हुए बास्केट के किनारों पर हैंड बैग की तरह चिपका दें। 

6. इसको सजाने के लिए व्हाइट पेपर से फ्लावर बनाकर इनपर ग्लू की मदद से लगा दें। अब बनकर तैयार आपकी पेपर बास्केट। 

Related News