जिस तरह गर्भवती महिला का पेट बढ़ता है उसी तरह उसमें कई हॉर्मोनल बदलाव भी देखने को मिलते है। इन हॉर्मोनल बदलाव के कारण खुजली, मुंहासे, मोटापा और स्ट्रेच मॉर्क्स, चेहरे पर पिग्मेंटेशन, बाल झड़ना अन्य आदि समस्या होना आम है। ज्यादातर महिलाओं की स्किन अत्यधिक संवेदनशील होती हैं, जिस वजह से उन्हें त्वचा संबंधी प्रॉबल्म भी अधिक रहती है। प्रैग्नेंसी के बाद अधिकतर महिलाओं में पिग्मेंटेशन यानी चेहरे पर झाईयां या फिर दाग-धब्बे की समस्या देखने को मिलती है। अगर आप भी इस प्रॉबल्म की वजह से अपनी खूबसूरती खो बैठी है तो आज हम आपको कुछ घरलेू नुस्खे बताएंगे, जिनकी मदद से पिग्मेंटेशन की समस्या दूर होगी और चेहरा प्रसव के बाद भी ग्लो करेंगा।
1. एलोवेरा
एलोवेरा में ऐसे गुण मौजूद होते हैं, जो चेहरे को डार्क स्पॉट को लाइट करने में मदद करते है। एलोवेरा जैल को 15-20 मिनट तक रोजाना अपने चेहरे पर लगाएं और गुनगुने पानी से धो दें। इससे त्वचा पर मौजूद झाईयां और दाग-धब्बे दूर हो जाएंगे।
2. टमाटर और खीरे का रस
टमाटर और खीरे के रस में दूध मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इससे काफी अच्छा परिणाम मिलेगा। साथ ही स्किन भी स्मूद और शाइन करेगी।
3. बादाम और शहद
कुछ बादाम में शहद मिलाकर स्मूद पेस्ट बना लें। फिर इस पेस्ट को चेहरे पर 15-20 मिनट तक लगाएं और बाद में धो लें। इससे काफी फायदा मिलेगा।
4. पपीता और शहद
पपीते का पैक बनाने के लिए 2 चम्मच पपीते का पेस्ट, 1 चम्मच शहद में 1 चम्मच एलोवेरा जैल मिलाएं। फिर इस पैक को चेहरे पर 30 मिनट लगाने के बाद धो लें। इससे स्किन के डेड सेल्स दूर होंगे और पिग्मेंटेशन की प्रॉबल्म भी दूर होगी।
5. कच्चा नारियल
कच्चे नारियल में पिग्मेंटेशन को दूर करने की जादुई शक्ति होती है। रुई की सहायता से नारियल पानी को त्वचा के दाग धब्बों पर लगाएं। इसे 20 मिनट तक सूखने दें। उसके बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें।