26 APRFRIDAY2024 3:48:47 AM
Nari

कमजोर बच्चों के लिए बैस्ट है यह डाइट

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 06 Oct, 2017 02:37 PM
कमजोर बच्चों के लिए बैस्ट है यह डाइट

Bachon Ka Khana in Hindi : बहुत से माता-पिता अपने कमजोर बच्चे का वजन बढ़ाने के लिए काफी परेशान रहते हैं। शारीरिक विकास के लिए स्वस्थ और पर्याप्त वजन होना भी जरूरी है। ऐसे में पेरेंट्स को इस बात की चिंता सताती ही रहती है कि बच्चों को क्या खिलाएं जिससे उनका वजन बढ़े। आज हम आपको कुछ आहारों के बारे में बताने जा रहे है जिससे आप उनका वेट बढ़ा सकते हैं।  

 

कमजोर बच्चों का डाइट चार्ट 

1. घी और मक्खन में फैट भरपूर होती हैं उन्हें दाल रोटी में अच्छा से घी मक्खन लगाकर दें। 

 

2. बच्चे को आलू और अंडा जरूर दें। आलू में कार्बोहाईड्रेट और अंडे को प्रोटीन का अच्छा स्रोत माना जाता है। आलू व् अंडा उबाल कर खिलाएं इससे उनका वजन बढ़ेगा।

 

3. बच्चे को दूध पीने के लिए जरूर दें। अगर वह सादा दूध नहीं पीते तो शेक ,स्मूदी या चॉकलेट पाउडर मिक्स कर दूध पिलाएं। मलाई वाला दूध बच्चे का वजन बढ़ाने के लिए सही माना जाता है। 

 

4. बच्चों को हरी सब्जियों व टमाटर का सूप मक्खन डालकर पिलाएं। इसके साथ-साथ गाजर व सूजी का हलवा भी पौष्टिक और वजन बढ़ाने में मददगार होता है।

 

5. इसके अलावा बच्चे को दाल का पानी दें। दाल में प्रोटीन अधिक होता है, जिससे वजन भी बढ़ता है। नट्स और ड्राई फ्रूट्स को दूध में मिलाकर खिलाएं। 

 

6. केला एनर्जी का बेहतरीन स्त्रोत है।बनाना शेक या केला खिलाने से वजन बढ़ता है। इसके साथ उन्हेें रोटी या ब्रैड पर लगाकर पीनट बटर दें। शकरकंद में फाइबर, पोटेशियम विटामिन ए, बी और सी भरपूर होता है इसलिए खाने के लिए दें।

Related News