26 APRFRIDAY2024 11:24:24 AM
Nari

मच्छरों से परेशान है तो अपनाएं ये देसी नुस्खे

  • Updated: 01 Aug, 2016 02:25 PM
मच्छरों से परेशान है तो अपनाएं ये देसी नुस्खे

मच्छर मारने का सबसे आसान तरीका : गर्मी के मौसम में वैसे ही इतना चिड़चिड़ापन होता है कि रात भर नींद नहीं आती, लेकिन इसी गर्मी में मच्छरों के आतंक का सामना भी करना पड़ता है। मच्छरों को भगाने के लिए हम क्या-क्या जतन नहीं करते? 

 

आमतौर पर हम मच्छरों के आतंक से बचने के लिए कोई रासायनिक टिकिया, केमिकल लिक्विड या क्वायल का प्रयोग करते हैं। ये सभी उपाय मच्छरों को भगाने में इफेक्टिव तो होते हैं, लेकिन हमारे कमरे के वातावरण को काफी दूषित कर देते हैं। क्या आपको पता है कि एक क्वायल, सौ सिगरेट के धुएं के बराबर नुकसान पहुंचाता है।  आज हम आपको मच्छर भगाने के देसी और हानिरहित उपाय बताएंगे, जिससे मच्छर भी भाग जाएंगे और आप बीमार होने से भी बच जाएंगे।

 

मच्छर भगाने के देसी नुस्खे 

 

1. मच्छरदानी के प्रयोग से मच्छरों से छुटकारा मिल सकता है। घर के आसपास नहीं फटकेगा एक भी मच्छर, करें आसान उपाय 

 

2. मिट्टी का तेल, 30 बूंद नीम का तेल, 20 ग्राम नारियल का तेल और कपूर की 2 टिक्की का घोल बनाकर लालटेन में डालकर जलाने से मच्छर भाग जाएंगे। इसके इलावा नारियल व नीम के तेल का दीपक जलाने से भी मच्छर भाग जाते हैं।

 

3. नींबू के आधे वाले भाग में 10-15 लौंग खोंसकर बिस्तर के करीब रखने से मच्छर भाग जाते हैं।

 

4. सरसों के तेल में पिसी हुई अजवाइन मिलाकर, गत्ते के टुकड़ों में कमरे के चारों तरफ रखने से मच्छर नहीं आते हैं और संतरे के सूखे छिलकों को कोयले के साथ सुलगाने से मच्छर भाग जाते हैं।

 

5. घर के चारों तरफ गेंदे के फूल लगाने से मच्छर नहीं आते हैं अगर आप चाहते है कि मच्छर आपको न काटे तो रात में सरसों का तेल त्वचा पर मलकर सोएं।

 

6. तुलसी के पत्तों का रस शरीर पर मलने से मच्छर नहीं काटते हैं। सोते समय सोयाबीन का तेल खुली त्वचा पर लगाने से मच्छर नहीं काटते हैं। मच्छरों को घर से दूर भगाने के 5 अचूक उपाय

 

7. नारियल तेल में लौंग का तेल मिलाकर त्वचा पर लगाने से मच्छर पास नहीं आते।

 

8. आल आउट की केमिकल वाली खाली रीफिल को नीम के तेल और कपूर से भरकर मशीन में लगा देने से मच्छर भाग जाते हैं। लहसुन की कच्ची कलियां चबाने से भी मच्छर दूर रहते हैं और पुदीने का तेल शरीर पर लगाने से मच्छर नहीं काटते हैं।

Related News