26 APRFRIDAY2024 2:18:44 AM
Nari

योग करने के बाद डाइट में शामिल करें ये आहार, मिलेगा दोगुना फायदा

  • Updated: 06 Jun, 2018 03:50 PM
योग करने के बाद डाइट में शामिल करें ये आहार, मिलेगा दोगुना फायदा

योगा के बाद क्या खाये : एक्सरसाइज सेहत के लिए बहुत जरूरी है, इसलिए लोग जिम जाकर कसरत करते हैं। कसरत करने के भी बहुत नियम होते हैं कि इसके पहले क्या खाना चाहिए और क्या नहीं। हैवी एक्सरसाइज करने के बाद खाली पेट रहना ठीक नहीं होता और जिम के बाद क्या खाना चाहिए इस बात की जानकारी भी ज्यादातर हर किसी को होती है। वहीं, जो लोग एक्सरसाइज नहीं कर सकते उनके लिए योगा बहुत फायदेमंद होता है। योगा करने से तंदुरूस्ती बनी रहती है लेकिन इस बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी होती है कि योगा के बाद क्या खाना चाहिए। मुद्राओं का अभ्यास करने के बाद हैल्दी डाइट लेना बहुत जरूरी है। 


पानी का सेवन

PunjabKesari
योगा करने के कुछ देर बाद पानी सेवन करना बहुत जरूरी है। शरीर को हाइड्रेशन प्रदान करने से बॉडी में मौजूद विषैले तत्व बाहर निकल जाते हैं। इसके अलावा पानी पीने से स्किन पर नेचुरल निखार भी आना शुरू हो जाता है। सादा पानी पीने के अलावा आप नींबू पानी या फिर नारियल का पानी भी पी सकते हैं। 

 

जूस पीना लाभकारी

PunjabKesari
फलों के जूस में मौजूद विटामिन और मिनरल्स शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है। इसके अलावा जूस पीने से रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होने लगती है। योगा क्लास के बाद संतरे या फिर मिक्स फ्रूट जूस का सेवन करने से गुर्दे में पथरी पैदा होने की समस्या कम हो जाती है। 


वेजीटेबल सलाद
सलाद खाने से पाचन शक्ति मजबूत होने लगती है। इससे अलावा हाई फाइबर फूड्स मोटापा कम करने का भी काम करते हैं। योगा करने के बाद सलाद जरूर खाएं। सलाद में एक चम्मच जैतून का तेल भी मिक्स कर सकते हैं।  


ग्रीन टी 
ग्रीन टी सेहत के लिए बहुत गुणकारी है। एक कम ग्रीन टी का सेवन करने से रक्त संचार सही रहता है, इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट कई बीमारियों से राहत दिलाने का काम करते हैं। 


अंडा

PunjabKesari
अगर आप मांसाहारी हैं तो किसी भी तरह की एक्सरसाइज करने के बाद अलग 1 अंडे के सफेद भाग को डाइट में शामिल करें। इसमें मौजूद प्रोटीन और कोलेस्ट्रॉल एनर्जी बनाए रखते हैं। 


 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News