26 APRFRIDAY2024 7:41:15 PM
Nari

नारियल तेल से मिलते हैं ये आश्चर्यजनक फायदे, जानकर रह जाएंगे हैरान

  • Updated: 29 Aug, 2017 10:48 AM
नारियल तेल से मिलते हैं ये आश्चर्यजनक फायदे, जानकर रह जाएंगे हैरान

नारियल तेल सभी घरों में आसानी से मिल जााता है। ज्यादातर लोग इसे बालों में लगाने के लिए इस्तेमाल करते हैं लेकिन नारियल तेल से त्वाच की भी कई समस्याओं को दूर किया जा सकता है। इसके अलावा नारियल तेल को और भी कई तरीकों से उपयोग में ला सकते हैं। आइए जानिए इनसे मिलने वाले फायदों के बारे में


1. हाथों का रूखापन
रसोई में काम करने की वजह से अक्सर महिलाओं के हाथ सख्त हो जाते हैं और उनमें रूखापन आ जाता है। ऐसे में रोजाना रात को सोने से पहले हाथों पर नारियल तेल लगाएं जिससे हाथों की त्वचा मुलायम हो जाएगी।
PunjabKesari
2. मुलायम बाल
बालों को मुलायम और चमकदार बनाने के लिए महिलाएं कंडीशनर का इस्तेमाल करती हैं लेकिन नारियल तेल से बालों को नैचुरल तरीके से सॉफ्ट किया जा सकता है। इसके लिए रात को सोने से पहले बालों में अच्छी तरह तेल लगा लें और सुबह शैम्पू से धो लें। आपके बाल मुलायम और घने हो जाएंगे।
PunjabKesari
3. त्वचा के लिए
रोजाना रात को सोने से पहले चेहरे पर नारियल तेल से मसाज करें और सुबह चेहरा धो लें। इससे त्वचा को मॉइश्चराइजर मिलेगा और चमक भी बढ़ेगी।
PunjabKesari
4. डार्क सर्कल
आंखों के नीचे के काले घेरों को खत्म करने के लिए भी नारियल तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए रात को सोने से पहले आंखों के नीचे नारियल तेल लगाएं और उंगलियों से हल्की मसाज करें। कुछ दिनों तक लगातार ऐसा करने से डार्क सर्कल से छुटकारा मिलेगा।
5. प्राइमर की तरह
कहीं बाहर जाने के लिए तैयार हो रही हैं तब फाउंडेशन लगाने से पहले चेहरे पर 2-3 बूंदे नारियल तेल की लगा लें और फिर बाकी मेकअप करें। यह एक प्राइमर की तरह काम करेगा और चेहरे पर ग्लो भी बढे़गा।
6. बॉडी स्क्रब
बॉडी की मृत त्वचा निकालने के लिए नारियल तेल को स्क्रब की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए नारियल तेल में थोड़ी-सी चीनी मिलाएं और इससे शरीर पर स्क्रब करें।
 

Related News