26 APRFRIDAY2024 10:49:33 PM
Nari

अब दुबई में भी मिलेगा बॉलीवुड का मजा!

  • Updated: 05 Mar, 2017 04:48 PM
अब दुबई में भी मिलेगा बॉलीवुड का मजा!

ट्रैवलिंग: दुबई एक ऐसी जगह है, जहां आपको घूमने के लिए कई खूबसूरत प्लेस मिल जाएंगे। यहां पर बने होटल और कई पार्क हो हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करते है। दुबई में एक जगहे और ऐसी है, जो हर किसी को अपनी ओर खींच लेती है अम्युजमेंट पार्क। यह कोई मामूली पार्क नहीं बल्कि इसको बॉलीवुड थीम पर बनाया गया है। 
 

इस अम्युजमेंट पार्क की लागत लगभग 280 करोड़ है। इतनी ही नहीं, यह दुनिया की सबसे बड़ी अम्युजमेंट पार्क है। इस पार्क को अक्टूबर 2016 में शुरू किया गया। ऐसा माना जा रहा है कि इस पार्क में  2 करोड़ लोगों के आने की उम्मीद है। 


यहां पर आप वीटी स्टेशन में छैयां-छैयां गानेपर डांस भी कर सकते है। यहां आपको चुलबुल पांडे की सीटी का नजारा भी देखने को मिल जाएगा। यहां आप गब्बर को पकड़ने जैसे एडवेंचर्सका मजा भी ले सकते है। अगर आपको रॉकऑन म्यूजिक पसंद है तो इस थीम पार्क मेंजरूर जाए। इस अम्युजमेंट पार्क में आपको राजमहल में रहने का आनंद भी मिलेगा।

Related News