27 APRSATURDAY2024 2:43:40 AM
Nari

Birth Date से जानें कि आपकी शादी 'लव' होगी या 'अरेंज'?

  • Updated: 03 Mar, 2018 04:43 PM
Birth Date से जानें कि आपकी शादी 'लव' होगी या 'अरेंज'?

शादी किसी भी इंसान के लिए बेहद महत्वपूर्ण फैसला होता है। लड़का हो या लड़की दोनों के मन में शादी से पहले यही यह सवाल होता है कि उनकी अरेंज मैरिज होगी या लव मैरिज। वैसे तो आजकल के ज्यादातर लड़का-लड़की लव मैरिज ही करते हैं लेकिन सिंगल लोगों अपनी शादी के बारे में सोचते रहते हैं। अगर आपके मन में भी यह सवाल है कि आपकी लव मैरिज होगी या अरेंज, तो आज हम आपको जन्म के तिथि के हिसाब से आपके इस सवाल का जवाब देंगे। तो आइए जानते है कि जन्म डेट के हिसाब से कौन से लोग करेंगे लव मैरिज और किन की होगी अरेंज मैरिज।

 

1. मूलांक 1

PunjabKesari
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख को हुआ है। उनका मूलांक 1 है। इन तारिखों में जन्म लेने वाले लोग बहुत ही शर्मीले होते है। एेसे लोग अपने मन के विचारों को किसी के सामने नहीं दिखाना चाहते चाहे कुछ भी हो। इसी कारण इस मूलांक वाले कभी भी प्रेम विवाह नहीं करते। 

 

2. मूलांक 2
जो लोग किसी भी महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे हैं। उनका मूलांक 2 है। इस मूलांक के लोग बहुत सी सोच समझ कर प्यार करते हैं। एक बार प्यार में पड़ने के बाद यह कभी पीछे नहीं हटते। 

 

3. मूलांक 3

PunjabKesari
3,12, 21, 30 का मूलांक 3 होता है। इस तारीख के लोग लव मैरिज में काफी भाग्यशाली होते हैं। ये अपने प्यार को पाने में सफलता भी प्राप्त करते हैं।

 

4. मूलांक 4
मूलांक 4 वाले लोग प्यार मे विश्वास नहीं करते। यह कभी भी किसी को लेकर गंभीर नही होते। 

 

5. मूलांक 5

PunjabKesari
जो लोग 5, 14, 23 को पैदा हुआ है। उनका मूलांक 5 है। इस मूलांक के लोग कभी भी अपनी परिवार वालों के खिलाफ जा कर शादी नहीं करते। ये घर वालो को मनाकर ही प्रेम विवाह करते हैं।

 

6. मूलांक 6
6, 15, 24 के तारीख वालो लोगो का मूलांक 6 है। इस मूलांक का गुरू शुक्र होता है। यह जिससे प्यार करते हैं। उसी इंसान से ही शादी करते हैं। 

 

7. मूलांक 7

PunjabKesari
7, 16, 25 इन जन्म तिथि वालो का मूलांक 7 है। इस मुलांक के लोग बहुत ही संकोची स्भाव के होते हैं इसलिए इन लोगों की लव मैरिज बहुत कम होती है।
 

8. मूलांक 8
किसी भी महीने की 8, 17, 26 तारीख का मूलांक है 8। इस मूलांक का देवता शनि है। इस तरह के लोग बहुत कम प्रेम मे पड़ते है।  

 

9. मूलांक 9

PunjabKesari
इस अंक वाले लोग प्रेम के मामले में विवादस्पद रुख की वजह से प्रेम विवाह से कतराते हैं और अरेंज मैरिज के प्रति इनका झुकाव ज्यादा होता है।

 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News