27 APRSATURDAY2024 2:05:51 AM
Nari

सरसों का तेल भी है बहुत फायदेमंद!

  • Updated: 08 Aug, 2017 05:59 PM
सरसों का तेल भी है बहुत फायदेमंद!

सरसों का तेल हर घर में इस्तेमाल किया जाता हैं। सरसों का तेल खाने के स्वाद को बढ़ाता है। सरसों का तेल कई बीमारियों को दूर करने में सहायक होता है। यह हमारी सेहत, स्किन और बालों के लिए बहुत फायदेमंद है। इसे कई एेसे फायदे है, जिनसे आप अनजान होंगे। तो आइए जानें सरसों के तेल के फायदे।

1. कान मेें दर्द होने पर सरसों का तेल का इस्तेमाल करें। इससे आपको राहत मिलेगी। इसके अलावा सरसों के तेल में लहसुन डाल कर गर्म करके कान में डाले।

2. सरसों के तेल में नमक मिलाकर दांत साफ करें। इससे दांत दर्द, पायरिया आदि रोगों से आराम मिलता है।

3. अगर आपको भूख कम लगती है तो खाने में सरसों का तेल इस्तेमाल करें। यह हमारे पेट में एपिटाइजर का काम करता है और भूख बढ़ाता है।

4. सरसों के तेल में मौजूद ग्लुकोजिलोलेट शरीर में कैंसर और ट्यूमर की गांठ बनने से रोकता है।

5. सरसों के तेल में कपूर डालकर मालिश करने से गठिया के दर्द से आराम मिलता है।

6. बेसन,हल्दी, पीसा हुआ कपूर और सरसों का तेल डालकर चेहरे पर लगाएं। इससे चेहरे का रंग साफ होता है और त्वचा में चमक आती है।
 

Related News