26 APRFRIDAY2024 10:58:52 AM
Nari

अंडा ही नहीं, इसका छिलका भी हैं त्वचा के लिए फायदेमंद!

  • Updated: 28 Feb, 2017 11:25 AM
अंडा ही नहीं, इसका छिलका भी हैं त्वचा के लिए फायदेमंद!

ब्यूटी: अधिकतर लोग अंडे को खाने में इस्तेमाल करते है, और इसका छिलका बेकार समझ कर फैंक देते है लेकिन क्या आपका पता जितना अंडा सेहत के लिए फायदेमद होता है, उतना ही इसका छिलका स्किन के लिए लाभकारी होता है। जी हां, इसके छिलके से कई तरह की स्किन प्रॉबल्म दूर होती है। आइए जानते है कैसे। 


1. रंगत निखारे 

अंडे के छिलके को पीसकर इसमें सिरका मिलाएं। इसे चेहरे पर लगाएं, इससे रंग गोरा होगा। 

2. चेहरे का ग्लो 

अंडे के छिलके में एलोवेरा जैल मिलाकर चेहरे पर लगाने से ग्लो आता है। 

3. पिंपल्स की समस्या

अंडे के छिलके का पाऊडर शहद में मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इससे पिंपल्स की समस्या दूर रहेगी। 

4. दांतों का पीलापन दूर 

अंडे के छिलके से बने पाऊडर को रोज दांतों पर लगाने से उनका पीलापन दूर होगा। 

5. घाव ठीक करें

चोट लगने पर अंडे की छिलके को घाव पर लगाएं और ऊपर से पट्टी बांध लें। इससे घाव जल्दी भर जाएगा। 

6. स्किन इंफैक्शन

किसी भी तरह की स्किन इंफैक्शन होने पर अंडे के छिलके के पाऊडर में नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इससे इंफैक्शन दूर होगी। 

Related News