26 APRFRIDAY2024 6:58:54 AM
Nari

कई खतरनाक बीमारियों को दूर रखता है छोटा-सा जौ, ऐसे करें इस्तेमाल

  • Updated: 12 Aug, 2017 01:48 PM
कई खतरनाक बीमारियों को दूर रखता है छोटा-सा जौ, ऐसे करें इस्तेमाल

जौ एक तरह का अनाज है जो कई घरों में देखने को मिलता है। यह गेहूं के दाने से थोड़ा हल्का और मोटा होता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर के लिए बहुत जरूरी होते हैं। जौ के आटे की रोटी पकाकर खा सकते हैं। इसमें मौजूद लेक्टिक एसिड, सैलिसिलिक एसिड, पोटेशियम और कैल्शियम शरीर को कई बीमारियों से दूर रखते हैं। आइए जानिए जौ के फायदों के बारे में 

1. गर्भपात
जिन महिलाओं की बच्चेदानी कमजोर होती है, उनके लिए जौ काफी फायदेमंद होता है। इसके अलावा जिन महिलाओं का बार-बार गर्भपात हो जाए उन्हें भी इसका सेवन करना चाहिए। इसके लिए जौ के आटे में घी और ड्राई फ्रूट मिलाकर लड्डू बनाए जा सकते हैं।
2. पत्थरी
गुर्दे में पत्थरी की समस्या से आजकल ज्यादातर लोग पीड़ित हैं। इस बीमारी से निजात पाने के लिए जौ को पानी में उबालें और ठंडा करने के बाद पीएं। रोजाना इस पानी का सेवन करने से किडनी की पत्थरी बाहर निकल जाती है।
PunjabKesari3. डायबिटीज
बदलते लाइफस्टाइल और गलत खान-पान की वजह से अधिकतर लोगों को डायबिटीज की समस्या हो जाती है। इस बीमारी से छुटकारा पाने के लिए रोजाना जौ के आटे की रोटी बनाकर खा सकते हैं।
PunjabKesari4. मोटापा
शरीर से फालतू चर्बी को कम करने के लिए जौ के सत्तू और त्रिफले के काढ़े में शहद मिलाकर पीने से फायदा होता है। इसके अलावा जिन लोगों को वजन कम है वे जौ को दूध में मिलाकर खीर बनाकर भी खा सकते हैं। इससे उनके शरीर का वजन बढ़ेगा और कमजोरी भी दूर होगी।
PunjabKesari5. गोरी रंगत
जौ सिर्फ सेहत के लिए ही नहीं, त्वचा को निखारने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए जौ के आटे में पीसी हुई हल्दी, सरसों का तेल और पानी मिलाकर लेप बना लें। इस लेप को रोजाना चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद गुनगुने पानी से धोने से रंगत निखर जाती है।

Related News