26 APRFRIDAY2024 7:22:46 PM
Life Style

अपनी मां से खास रूप से जुड़े हैं ये Indian Cricketer

  • Updated: 14 May, 2017 05:43 PM
अपनी मां से खास रूप से जुड़े हैं ये Indian Cricketer

पंजाब केसरी (लाइफस्टाइल) : इंडियन क्रिकेटर टीम के कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो अपनी मां से बहुत प्यार करते हैं। उनका मानना है कि वो आज जो कुछ भी हैं अपनी मां की वजह से ही हैं। मदर्स डे के मौके पर कुछ क्रिकेट खिलाड़ियों की अपनी मां के साथ  तस्वीरें दिखाएंगे जिससे पता चलता है कि उन्हें अपनी मां से खास लगाव है। 

विराट कोहली
PunjabKesari
इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को स्टार बनाने में उनकी मां सरोज कोहली का महत्वपूर्ण योगदान है। बचपन में ही विराट के पिता की मौत हो जाने के बाद उनकी मां ने पिता की कमी महसूस नहीं होने दी। 

एम.एस. धोनी
PunjabKesari
इंडिया टीम के पूर्व कप्तान रह चुके महेन्द्र सिंह धोनी भी अपनी मां से बहुत प्यार करते हैं। उनकी मां देवकी देवी ने काफी मेहनत से धोनी को इस मुकाम पर पहुंचाया।

युवराज सिंह
PunjabKesari
युवराज सिंह और उनकी मां शबनम दोनों एक दूसरे के साथ दोस्तों जैसा व्यवहार करते हैं। युवराज अपनी हर बात मां से शेयर करते हैं और उन्हें खूब प्यार करते हैं।

हरभजन सिंह
PunjabKesari
पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखने वाले हरभजन सिंह और उनकी मां अवतार कौर के बीच खास लगाव है। दूर रहते हुए भी हरभजन हर समय अपनी मां से दिल से जुड़े रहते हैं।

रोहित शर्मा
PunjabKesari
दिल्ली के रहने वाले रोहित शर्मा अपनी मां से खूब प्यार करते हैं। एक साधारण परिवार से होते हुए भी रोहित ने इंडियन टीम में अपना खास नाम बनाया।

सुरेश रैना
PunjabKesari
इंडियन टीम के खिलाड़ी सुरेश रैना और उनकी मां परवेश रैना की तस्वीर भी बहुत सुंदर है। इससे पता चलता है कि वह अपनी मां से बहुत प्यार करते हैं।


 

Related News