27 APRSATURDAY2024 4:19:29 AM
Life Style

सोनम-आनंद की शादी में पापा अनिल देंगे बेटी को यह खास गिफ्ट!

  • Updated: 16 Apr, 2018 05:41 PM
सोनम-आनंद की शादी में पापा अनिल देंगे बेटी को यह खास गिफ्ट!

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर जल्द ही ब्वॉयफ्रैंड अानन्द आहूजा के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली है। खबरों के अनुसार सोनम और आहूजा इस साल 29 अप्रैल या फिर मई महीने के पहले हफ्ते में शादी करेंगे। 
PunjabKesari
दोनों परिवारों ने शादी की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। आपको बता दें कि सोनम-आनन्द मुंबई में ही सात फेरे लेंगे। खबरों के मुताबिक अनिल कपूर के घर संगीत सेरेमनी की तैयारी शुरू हो चुकी है। संगीत की जिम्मेदारी बॉलीवुड कोरियोग्राफर फराह खान को दी गई है। वहीं, अनिल कपूर और सुनीता कपूर अपनी बेटी की शादी के लिए उत्साहित है। संगीत सेरेमनी पर वह बेटी सोनम के लिए स्पेशल परफोर्मेंस देंगे। यहीं नहीं, सोनम कपूर भी अपने संगीत में परफोर्मेंस देगी। 
PunjabKesari
सोनम कपूर जल्दी ही फिल्म ’ वीरे दी वेडिंग’ में दिखाई देने वाली है। इनके साथ करीना कपूर और स्वरा भास्कर भी नजर आएगी। इस फिल्म के गाने भी फराह खान ने कोरियोग्राफ किए है।


 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News