26 APRFRIDAY2024 7:52:37 AM
Nari

आसमान से नहीं, पेड़ से हो रही हैं बारिश! (Pics)

  • Updated: 26 Sep, 2016 07:51 PM
आसमान से नहीं, पेड़ से हो रही हैं बारिश! (Pics)

आसमान से बारिश होते हुए तो हमने कई बार देखा हैं लेकिन क्या आपने कभी किसी पेड़ से बारिश होते देखी हैं? जी हां, एक एेसा पेड़ है, जिसमें से बारिश होती है। यह देवरिया का पेड़ है जो कि अब रहस्यमय बन चुका है। लोगों को समझ नहीं आ रहा कि इस पेड़ से लगातार पानी कैसे टपक रहा है। आइए जानें इस पेड़ के बारे में।

देवरिया से 3 किलोमीटर दूर सोन्दा गांव के पास अर्जुन का पेड़ है। यहां के लोगों के लिए यह पेड़ एक रहस्यमय बना हुआ है। इस पेड़ से लगातार पानी टपकते देख लोगों के मन में एक ही सवाल चल रहा हैं कि एेसा क्यों और किस कारण से हो रहा है। एेसा यहां करीब चार दिनों से चल रहा है। कई लोग इस पेड़ से पानी के टपकने को दैवीय चमत्कार मान रहे हैं। यहां इस पेड़ को देखने के लिए कई लोग आते हैं। इस बात के फैलने पर आस-पास इलाकों के लोगों की भीड़ जुटने लगी है। कुछ लोगों नें उस स्थान पर पूजा पाठ शुरू कर दिया। यहीं ही नहीं लोग वहां रुपए-पैसे भी चढ़ाने लगे।


Related News