26 APRFRIDAY2024 10:49:07 AM
Life Style

लोगों ने ही नहीं, नोटो ने भी बनाएं हैं अनोखे विश्व रिकॉर्ड

  • Updated: 15 Aug, 2017 02:51 PM
लोगों ने ही नहीं, नोटो ने भी बनाएं हैं अनोखे विश्व रिकॉर्ड

दुनिया में कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनको अनोखे रिकॉर्ड बनाने का शौक होता है। सिर्फ शौक ही नहीं बल्कि यह रिकॉर्ड बनाने के लिए न जाने किस-किस तरह के यत्न भी करते हैं। ऐसा नहीं है कि विश्व रिकॉर्ड सिर्फ लोगों के नाम पर ही होते हैं,ऐसे बहुत से मौके हैं जिनमें नोटों ने भी अपने नाम कई तरह के विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। आइए जानें इन रिकॉर्ड के बारे में, जिनके बारे में शायद ही आप जानते होंगे।  


1. एक नोट में 14 जीरो

PunjabKesari
जिम्बावे एक ऐसा देश है जो महंगाई से जूझ रहा है लेकिन फिर भी इस देश के नोट ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। 2009 में जिम्बावे के एक नोट में 14 जीरो लगे थे यानी यह नोट तकरीबन 10000 अरब डॉलर के बराबर था। 

2. सबसे छोटे साइज का नोट

PunjabKesari
दुनिया के सबसे छोटे आकार का नोट होने का रिकॉर्ड पूर्वी यूरोप के रोमानिया देश के नाम है। इस देश का 10 लियु का नोट 27×38 मिलीमीटर के आकार का है। जिसका साइज सिर्फ एक डाक जितना था। ऐसा कहा जाता है कि कच्चे माल की कमी होने के कारण छोटे आकार का नोट बनाना पड़ा। 

3. इतना महंगा नोट

PunjabKesari
सिंगापुर के डॉलर के नाम सबसे महंगा नोट होने का नाम दर्ज है। 1973 में जारी हुआ यह नोट 10,000 डॉलर का था। इसकी कीमत 4.5 लाख रूपए के बराबर था लेकिन इसे कुछ समय बाद बंद कर दिया गया। 

4. 100 का नोट बंद

PunjabKesari
चीन में भ्रष्टाचार पर काबू पाने के लिए 100 युआन का नोट बंद कर दिया गया। इससे लोगों को अच्छी खासी परेशानी का सामना करना पड़ा था। 

Related News