26 APRFRIDAY2024 8:21:17 AM
Life Style

एक लड़की के लिए तोड़ा था Justin Biber ने करोड़ों का दिल

  • Updated: 11 May, 2017 01:06 PM
एक लड़की के लिए तोड़ा था Justin Biber ने करोड़ों का दिल

पंजाब केसरी(लाइफस्टाइल): इंटरनेशनल पॉप सिंगर जस्टिन बीबर के दुनियाभर में करोड़ों फैन्‍स हैं। बुधवार को उन्होंने मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में 21 गानों पर परफॉर्म किया। उनकी परफॉर्मस देखने के लिए कई बॉलीवुड के सितारे पहुंचे। इस दौरान जस्टिन बीबर मुंबई जिस सेंट रेजिस होटल में रुके। आपको बता दें कि जस्टिन बीबर अपने गानों से ज्यादा विवादों की वजह से चर्चा में रहते है। 

कहते हैं कि जस्टिन बीबर बहुत ही बदतमीज हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक न्यूड फोटो भी अपलोड की थी, जिसमें उनके हाथ में गिटार हैं। जस्टिन बीबर कई बार शराब पीकर हंगामा भी खड़ा कर चुके है। 

सेलेना गोमेज और जस्टिन के बीच तकरार
जस्टिन के बहुत सारे अफेयर रहे हैं लेकिन सेलेना गोमेजे के साथ उनका रिश्ता काफी चर्चा और विवादों में रहा। सेलेना ने जस्टिन पर प्रैग्नेंट होने और कई बार धोखा देने का भी आरोप लगाया था। आपको बता दें कि बीबर ने अपने फैन्स पर नाराजगी जाहिर करते हुए अपनी नई गर्लफ्रैंड सोफिया रिची पर लगातार कमेंट बंद करने को कहा था,जिसके बाद 14 अगस्त 2016 को सेलेना और बीबर के बीच तकरार हो गई।
PunjabKesari
इसके बाद सेलेना गोमेज ने उनसे 17 वर्षीय मॉडल की तस्वीर लगाना बंद करने को कहा था।फिर सेलेना ने हटाए गए पोस्ट में लिखा था, अगर आप इस नपसंदगी को झेल नहीं सकते तो आपको अपनी गर्लफ्रैंड की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए।

Related News