08 MAYWEDNESDAY2024 12:08:30 AM
Nari

दुनिया के ये सबसे खतरनाक देश, जहां जाने वाले नहीं आते वापिस! (Pics)

  • Updated: 01 Aug, 2016 07:57 PM
दुनिया के ये सबसे खतरनाक देश, जहां जाने वाले नहीं आते वापिस! (Pics)

एक छोटी सी टेंशन से हम डर जाते है और हम हमारे प्रियजनों को इससे बचाने की पूरी कोशिश करते हैं लेकिन कुछ ऐसे देश हैं जहां के लोगों को ऐसी चीजों का सामना रोजाना करना पड़ता है। इन देशों के हालात दिनों-दिन बिगड़ रहे हैं और ज्यादा लोग मर रहे हैं। आइए हम आपको दुनियाभर के कुछ ऐसे देशों के बारे में बताएं।

 

- सीरिया

 

सीरिया एक एेसा देश हैं जहां ज्यादा लोग 'सुन्नी' हैं और यह शासन 'शिया' (दोनों मुस्लिम समुदाय हैं) लोगों का है। इनके आपस में झगड़े चलते रहते हैं और निर्दोष लोग हर घंटे मरते हैं।

 

 

- अफगानिस्तान 

 

 

यह दुनिया का दूसरा सबसे खतरनाक देश है। 9/11 के हमले के बाद अमेरिका की अध्यक्षता में नाटो ने इस देश में तख़्ता पलट का निर्णय लिया क्योंकि यहां आतंकवादी आसानी से छुपते हैं। उस समय यहां काफी नुकसान हुआ अब अमेरिका और इसके मित्र राष्ट्र यहां फिर से शांति स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं।

 

- दक्षिणी सूडान

 

 

अफ्रीका के उत्तर पूर्व में स्थित इस देश में अलग-अलग कबीलों के लोग शक्ति नियंत्रण के लिए सिविल वार कर रहे हैं। हजारों लोग यहां ऐसे दंगों और लड़ाइयों में मरते रहते हैं। यहां अनेकों लोग मलेरिया और एचआईवी से ग्रसित हैं।

 

- इराक

 

2003 में अमेरिका ने इराक पर हमला किया और यह 2011 तक चला। यहां की एक तिहाई सत्ता आईएसआईएस के हाथों में है जिससे अराजकता की स्थिति बनी रहती है। अमेरिका और नाटो की फौज के हमले में यहां कई लोग मारे गए थे और अब कई बागी दलों के उपद्रवों ने इसे एक असुरक्षित देश बना रखा है।

 

- सोमालिया 

 

 

सोमालिया में कोई सरकार नहीं है। साथ ही यहां दुनिया का सबसे लंबा सिविल युद्ध चल रहा है। ये युद्ध 1991 से अब तक चल रहा है। बिखरी अर्थव्यवस्था, अकाल, बढ़ती चोरियाँ, गरीबी और पानी के संकट के कारण रहने के लिए ये दुनिया का एक खतरनाक देश है।

 

 

- सूडान 

 

सरकार का नियंत्रण न होना, गरीबी, 2 सिविल युद्धों में मानवाधिकारों के हनन के कारण और कई तरह के दंगों के कारण यह भी रहने के हिसाब से एक खतरनाक देश है।

Related News