26 APRFRIDAY2024 11:09:04 AM
Life Style

भारत के 5 खतरनाक डाकू,नाम सुनते ही कांप उठते थे लोग!

  • Updated: 12 Mar, 2017 12:35 PM
भारत के 5 खतरनाक डाकू,नाम सुनते ही कांप उठते थे लोग!

लाइफस्टाइलः क्राइम हर देश में होता है लेकिन कुछ देशों की सरकारें जल्दी ही सख्ती से इनके दोषियों को पकड़ने में कामयाब हो जाती हैं। तो कहीं पर इसको रोकने के बहुत समय लग जाता है। भारत में बीते समय में कुछ इलाकों में डाकुओं की दहशत हुआ करती थी वैसे तो इन पर बहुत समय पहले ही काबूू पाया जा चुका है। लेकिन आज हम कुछ ऐसे ही मशहूर और खतरनाक डाकुओं के बारे में बात कर रहे हैं जिनका नाम सुनते ही लोग डर जाते थे।    


1. वीरप्पन
वीरप्पन बहुत खतरनाक डाकू था जिसका केरल और तमिलनाडू के जंगलों में पूरा दबदबा था। इसके ऊपर 920000$ का इनाम भी रखा गया था। वीरप्पन ने अपनी पूरी फौज भी बना रखी थी। कई सालों तक वह पुलिस और मिलिट्री से बचता भी रहा लेकिन 2014 में एनकाउटर में उसको मार दिया गया। 

2. मानसिंह डाकू
मानसिंह गरीबो के बीच मशहूर डाकू था। वह अमीर लोगों की डकैती करके गरीबों का बीच पैसा बांट देता था लेकिन उसने पुलिस के नाक में दम कर रखा था। इस डाकू को 1995 में फांसी की सजा दे दी गई। खेरा राठौड इलाके में मान सिंह का एक मंदिर है, जहां उसकी पूजा की जाती है।

3.सुल्ताना डाकू
यह डाकू गरीब लोगों का मसीहा था लेकिन इसकी दहशत से कोई इसके सामने सिर भी नहीं उठा पाता था।  अमीर लोग गुनहगार लोगों की लूट करके यह गरीबो की मदद करता था। ब्रिटिश सरकार ने नजीबाबाद में फांसी भी दे दी थी।

4. निर्भय सिंह गुर्जर
चंबल का इलाका कभी डाकुओं का गढ माना जाता था। कहा जाता है कि लोग इस इलाके से निकलते समय बहुत डरते थे। इसके पास बहुत हथियार थे और कई डकौतियों  को भी यह अंजाम दे चुका था। इसकी बढती दहशत को देखते हुए 2005 में पुलिस ने इसका एनकाउंटर कर दिया। 

5. फूलन देवी
फूलन देवी की जिंदगी पर कई डॉक्यूमेंट्री फिल्में तर बन चुकी है।  हालात से मजबूर 
होकर फूलन देवी ने डाकू का सहारा लिया और दहशत भी फैलाई। 2001 में किसी व्यक्तति ने इसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। 

Related News