27 APRSATURDAY2024 1:15:44 AM
relationship

B'day Spl: एक नहीं बॉलीवुड की 8 टॉप एक्ट्रेस से था Shahid का अफेयर, एक ने तो माना था पति!

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 25 Feb, 2019 01:10 PM
B'day Spl: एक नहीं बॉलीवुड की 8 टॉप एक्ट्रेस से था Shahid का अफेयर, एक ने तो माना था पति!

बॉलीवुड के चॉकलेटी ब्वॉय शाहिद कपूर आज 38 साल के हो गए हैं। शाहिद के चाहने वालों की कोई कमी नहीं हैं, खासकर उनकी फीमेल फैन फॉलोइंग सबसे ज्यादा है।  उनका नाम कई बड़ी एक्टर्स के साथ जुड़ चुका है लेकिन उन्होंने मीरा को अपनी लाइफपार्टनर के रूप में चुना। शादी के पहले शाहिद का अफेयर्स एक या दो नहीं बल्कि 8 लड़कियों के साथ रहा और आज हम आपको उन्हीं के बारे में बताने जा रहे हैं।

 

शाहिद को पति बताने लगी थी ये एक्ट्रेस

एक्टर राज कुमार की बेटी वास्तविकता पंडित शाहिद पर वो इस कदर मर मिटी थीं कि वो उन्हें अपना पति बताने लगी थीं। इतना ही नहीं, वो शाहिद कपूर के पीछे हाथ धोकर पड़ गईं थीं। शाहिद जहां भी जाते वास्तविकता उन्हें फॉलो करतीं। शाहिद के लिए उनका प्यार एक जुनून की शक्ल ले चुका था। शाहिद उनकी हरकतों से इतना तंग आ गए थे कि उन्होंने पीछा छुड़ाने के लिए थाने में शिकायत दर्ज कराई दी थी।

PunjabKesari

इन 8 एक्ट्रेस के साथ रहा अफेयर
हृषिता भट्ट

बहुत कम लोग जानते हैं कि फिल्मों में आने से पहले ही शाहिद एक्ट्रेस हृषिता भट्ट के साथ रिलेशनशिप में रहें। हालांकि उनके ब्रेकअप की वजह आज तक नहीं पता चली लेकिन जब शाहिद ने 2003 में इश्क विश्क से डेब्यू किया तो वे सिंगल थे।

PunjabKesari

करीना कपूर

2004 में रिलीज हुई फिल्म 'फिदा' के बाद शाहिद और करीना कपूर के अफेयर के चर्चे सरेआम होने लगे थे। करीना ने खुद एक इंटरव्यू में कहा था कि वह फिदा की शूटिंग के दौरान शाहिद की तरफ बहुत आकर्षित हुई थीं, जिसके कुछ समय बाद ही दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे थे। हालांकि कुछ समय बाद दोनों ने एक-दूसरे से ब्रेकअप भी कर लिया।

PunjabKesari

अमृता राय

शाहिद ने अमृता के साथ 'इश्क विश्क', 2005 में आई फिल्म 'शिखर' और 2006 में आई 'विवाह' में साथ काम किया। जहां फिल्मी पर्दे पर इनकी जोड़ी हिट हो रही थी। वहीं इनके अफेयर के चर्चे भी खूब सुनने को मिल रहे थे।

PunjabKesari

विद्या बालन

शायद ही कोई ऐसी एक्ट्रेस हो, जिसके साथ काम करने पर शाहिद का नाम उनसे ना जुड़े हो। ऐसा ही कुछ फिल्म 'किस्मत कनेक्शन' के वक्त। हालांकि इन दोनों ने अपने अफेयर को कभी नहीं कबूला लेकिन इनकी नजदीकियों के चर्चे खूब सुनने को मिलें।

PunjabKesari

सानिया मिर्जा

फिल्म 'कमीने' की शूटिंग के दौरान शाहिद और टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा के अफेयर की काफी चर्चा हुई। सानिया तो शाहिद से मिलने रोज सेट पर भी जाती थी और दोनों वैनिटी वैन में भी वक्त बिताते थे। मगर कुछ समय बाद ही इनका ब्रेकअप हो गया।

PunjabKesari

प्रियंका चोपड़ा

शायद ही कोई ऐसी एक्ट्रेस हो, जिसके साथ शाहिद का नाम जुड़ा हो। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रिंयका चोपड़ा भी उन्हीं में से एक हैं। दोनों करण जोहर के शो कॉफी विद करण में भी साथ नजर आए थे। हालांकि मीडिया के सामने इन्होंने खुद को अच्छा दोस्त बताया।

PunjabKesari

अनुष्का शर्मा

2010 में आई 'बदमाश कंपनी' में साथ करने के बाद शाहिद और अनुष्का शर्मा के अफेयर की खबरें भी सामने आईं। खबरों के मुताबिक दोनों को इमरान खान की फिल्म 'मेरे ब्रदर की दुल्हन' की पार्टी में किस करते भी देखा गया था लेकिन इनका रिश्ता भी ज्यादा देर तक नहीं टिका।

PunjabKesari

सोनाक्षी सिन्हा

शाहिद की गर्लफ्रेंड्स की लिस्ट में सोनाक्षी सिन्हा का नाम भी शामिल है। सोनाक्षी ने अपना जन्मदिन भी शाहिद के साथ मनाया था। खबरें तो यह भी आईं थी कि दोनों साथ लॉन्ग ड्राइव पर गए थे लेकिन कुछ वक्त के बाद इनका भी ब्रेकअप हो गया।

PunjabKesari

खैर, इतने सारे अफेयर और प्यार में ठोकरों के बाद उनकी जिंदगी में मीरा आईं। शाहिद ने जून 2015 में मीरा राजपूत से अरेंज मैरिज कर ली। शाहिद और उनकी पत्नी में 12 साल का अंतर है लेकिन दोनों साथ में काफी खुश लगते हैं।

PunjabKesari

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News