18 APRTHURSDAY2024 10:28:11 PM
Nari

भूल जाएंगे गुलाबी शहर जब देखेंगे दुनिया की बेहद खूबसूरत 'Blue Cities'

  • Edited By neetu,
  • Updated: 02 May, 2021 06:16 PM
भूल जाएंगे गुलाबी शहर जब देखेंगे दुनिया की बेहद खूबसूरत 'Blue Cities'

पूरी दुनिया में बहुत सी अलग और हैरान कर देनी वाली चीजें व जगह है। ऐसे में वे अपनी एक अलग पहचान बनाने में दुनियाभर में फेमस होती है। वहीं बात घूमने की करें तो इसके लिए लोग खासतौर पर ऐसी जगह को चुने जो अपने में ही खास हो। कई जगहों का खाना अच्छा होता है तो कइयों की नाइट लाइफ। कई शहर शॉपिंग के लिए मशहूर होते हैं तो कई अपनी बिल्डिंग स्ट्रक्चर से। ऐसे में आज हम आपको वर्ल्ड के 3 ऐसे शहरों के बारे में बताते हैं, जो यात्रियों के खास आकर्षण का केंद्र है। इसके पीछे का कारण उनका नीला रंग। जी हां, आप गुलाबी शहरों के बारे में तो सुना होगा। मगर आप नीले रंग से सजे 3 शहरों व इनके नीले रंग से जुड़ी कहानी बताते हैं...

जोधपुर, भारत

जोधपुर, भारत का एक खूबसूरत शहर है, जो राजस्थान में है। बात इसके रंग की करें तो राजस्थान के थार रेगिस्तान के इस शहर का कुछ हिस्सा नीले रंग का था। इस जगह पर भारतीय समाज के ब्राहमण लोग रहते थे। उनकी दूर से ही पहचान की जाए इसके लिए इस शहर का नाम 'Blue City' प़ड़ा। आज यह स्थान पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र है। ऐसा भी माना जाता है कि यह शहर मसाला व कई बड़े बाजारों का क्षेत्र था। ऐसे में यहां शांति कायम करने के लिए इस शहर को नीला रंग कर दिया गया था।

PunjabKesari

PunjabKesari

शेफचैएन, मोरक्को

शेफचैएन, मोरक्को देश का एक बेहद ही खूबसूरत शहर है। कहा जाता है कि इस शहर को साल 1471 में नीले रंग में बदल दिया था। यहां कि दीवारों को नीला और दरवाजों को बिंदीदार किया गया था। इस कलर कॉम्‍बीनेशन के कारण यहां का पहाड़ी नजारा बेहद ही  खूबसूरत दिखाई देता है। कहते हैं कि जब स्‍पेन से फरार यहूदी शरणाथियों ने यहां शरण ली थी तब इस शहर की दीवारों को नीला किया था। 

PunjabKesari

PunjabKesari

सिटी बू सईद, ट्यूनीशिया

सिटी बू सईद, ट्यूनीशिया का एक शहर है। माना जाता है कि यहां के प्रसिद्ध निवासी, अबू मदान के एक स्टूडेंट ने इस शहर को सजाया था। मगर कहा जाता है कि इसे 'Blue City' का नाम इसी शहर के एक निवासी बैरन रोडोलने डी एरलांगर ने दिया था। वह एक फ्रांसिसी आर्टिस्‍ट थे जिन्हें चित्रकारी बेहद पसंद था। ऐसे में उन्होंने इस शहर को नीला व सफेद रंग दिया था। 

PunjabKesari

PunjabKesari

Related News