24 APRWEDNESDAY2024 11:47:05 PM
Nari

शर्म के चलते महिलाएं किसी से शेयर नहीं करती ये बीमारियां, इंटरनेट पर ढूंढती है इसके जवाब

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 08 Mar, 2021 12:11 PM
शर्म के चलते महिलाएं किसी से शेयर नहीं करती ये बीमारियां, इंटरनेट पर ढूंढती है इसके जवाब

हाउसवाइफ, एक शब्द नहीं बल्कि वो ताकत है जो पूरे घर को संभालती है। महिलाएं अक्सर घर के छोटे से लेकर बड़े सदस्य की सेहत का ख्याल रखती हैं। मगर, परिवार का ख्याल रखने के चक्कर में वो अक्सर अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज कर देती हैं। इसी के चलते वह मासिक धर्म, प्रेगनेंसी, प्रसव, मेनोपॉज या छोटी-मोटी समस्याओं से घिरी रहती हैं और उसके लिए भी डॉक्टर के पास जाने बजाए इंटरनेट पर भी उसका हल खोजती हैं। हालांकि कई बार महिलाएं शर्म के चलते डॉक्टर के पास जाने से हिचकिचाती हैं।

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर हम आपके साथ वुमन हेल्थ से जुड़े कुछ ऐसे सवालों की बात करेंगे, जिन्हें गुगल या इंटरनेट पर सबसे ज्यादा सर्च किया जाता है।

सवाल 1- योनि से गंध आना कितना सामान्य है?

जवाब: योनि की बदबूदार वैजाइना डिस्चार्ज या गंध आना किसी इंफेक्शन का संकते हो सकता है। ऐसे में आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

सवाल 2- पीठ दर्द डॉक्टर को कब दिखाना चाहिए?

जवाब: सोते, उठते-बैठते, पीठ दर्द होने लगे तो समझ लें कि समस्या गंभीर है। वहीं, अगर पीठ दर्द के साथ हाथ-पैर सुन्न होना, बुखार, ठंड लगना, उल्टी, पेट दर्द और कमजोरी महसूस हो तो तुरंत चेकअप करवाएं।

PunjabKesari

सवाल 3. प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम (PMS) से कैसे निजात सकती हूं?

जवाब: पीरियड्स आने के 5 से 11 दिन पहले डिप्रेशन और टेंशन महसूस होता है, जिसे मेडिकल भाषा में पीएमसी कहा जाता है। पीएमएस में कोई भी  लेने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लें क्योंकि इंटरनेट पर इसका इलाज खोजना आपके लिए हानिकारक हो सकता है।

सवाल 4: प्रेगनेंसी के चलते मुझे बवासीर दिक्कत हो गई है क्या करूं?

जवाब- सबसे पहले तो डॉक्टर से संपर्क करें। साथ ही कब्ज से बचने की कोशिश करें क्योंकि इससे आपकी बीमारी बढ़ सकती है। कब्ज से बचने के लिए आप इसबगोल ले सकती हैं।

सवाल 5: गुप्तांग में खुजली और सूखापन महसूस होता है क्या करूं?

जवाब: वैजाइना में खुजली और सूखापन भी इंफेक्शन का संकेत हो सकता है ऐसे में आपको किसी स्पेशलिस्ट से चेकअप करवाना चाहिए।

सवाल 6: अनियमित पीरियड्स में क्या करें?

जवाब: प्रेगनेंसी के अलावा अनियमित पीरियड्स की समस्या खराब खानपान, पर्याप्त नींद ना लेना, वजन बढ़ना या घटना, ज्यादा एक्सरसाइज और तनाव के कारण हो जाती है। अगर 2-3 महीने तक पीरियड्स रेगुलर ना हो तो डॉक्टर से चेकअप करवाएं।

PunjabKesari

सवाल 7: क्या पीरियड में होती है गर्भवती होने की संभावना?

जवाब: ज्यादातर महिलाओं को लगता है कि वो पीरियड के दौरान गर्भवती नहीं हो सकती हैं। ऐसा मुश्किल है लेकिन असंभव नहीं इसलिए पीरियड के दौरान संबंध बनाते समय सेफ्टी जरूर यूज करें।

सवाल 8: यौन इच्छा की कमी

जवाब: शर्म के चलते इस टॉपिक पर बात करना तो महिलाएं बिल्कुल पसंद नहीं करती। मेडिकल भाषा में इसे 'हाइपोएक्टिव यौन इच्छा विकार' या एचएसडीडी कहा जाता है। मेनोपॉज से पीड़ित महिलाओं में यौन की कमी होना आम बात है लेकिन कई बार यह समस्या हार्मोनल असंतुलन के कारण भी हो जाती है। इसलिए इस बात को छुपाने की बजाए डॉक्टर से संपर्क करें।

Related News