26 APRFRIDAY2024 2:21:31 AM
Nari

मेहनत बनी इन Bollywood महिलाओं की पहचान

  • Updated: 09 Mar, 2017 08:21 PM
मेहनत बनी इन Bollywood महिलाओं की पहचान

लाइफस्टाइल :  औरतें आज किसी भी तरह से पुरुषों से कम काबिल नहीं हैं। ऐसे बहुत सारी महिलाएं हैं जिन्होंने अपनी मेहनत और सच्ची लगन से एक ऐसा मुकाम हासिल किया जो आसानी से नहीं मिल पाता। हमारी बॉलीवुड में भी ऐसी बहुत सारी हस्तियां हैं जो मेहनत से पहचानी जाती है। भले ही आज लोग इन्हें बड़े रुतबे से जानते हो लेकिन इस जगह पर पहुंचने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की। फिल्मी दुनिया की एेसी बहुत-सी महिलाएं है जिन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। आइए इनके कामों पर गौर करें।

1. एकता कपूर
सुपरस्टार जितेंद्र की बेटी एकता कपूर ने पर्दे के पीछे रहकर ही अपना खूब नाम कमाया है। वह बालाजी टैलीफिल्म की प्रोड्यूसर है। उन्होंने कई टीवी शो और फिल्मों को डायरेक्ट किया है। उनका नाम टॉप महिलाओं की लिस्ट में आता है।

2. मीरा नायर
ओडिशा में पली-बढ़ी मीरा नायर इंडियन अमेरिकन फिल्म मेकर हैं। इन्होंने सलाम बॉम्बे जैसी कई फिल्मों का निर्माण करके खूब नाम कमाया।

3.प्रियंका चोपड़ा 
प्रियंका चोपड़ा नें मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर भारत का नाम रोशन किया। बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्मों में कमाल का अभिनय करके एक अलग पहचान हासिल की। भारत की बेहतरीन अभिनेत्रियों में उनका नाम लिया जाता है।

4. सुष्मिता सेन
सुष्मिता सेन एक बहुत बढ़िया एकट्रेस हैं। इन्होंने पूर्व मिस यूनिवर्स का खिताब जीतकर पहचान हासिल की। सुष्मिता मे अभी तक शादी नहीं की लेकिन इन्होंने दो बेटियों को गोद ले रखा है। इसके अलावा वह काफी सारे समाजसेवी काम करने में आगे रहती है।

5. ऐश्वर्या राय बच्चन
 यह बेहद खूबसूरत और बोल्ड अदाकारा है। इन्होंने मिस वर्ल्ड का ताज जीता और कई फिल्मों में भी कमाल का अभिनय किया। इसके अलावा ऐश्वर्या ने हॉलीवुड में भी काम करके अपना खूब नाम कमाया।

6. विघा बालन
विघा बालन ने अपने करियर की शुरूआत एक टीवी शो से की। इनकी पहली फिल्म परिणीता से इनको पहचान मिली। फिल्मों में कठिन किरदार निभाने में इनको महारत हासिल है। द डर्टी पिक्चर में इनके बेमिसाल अभिनय को देखते हुए विघा को नेशनल अवार्ड से  सम्मानित किया गया।

7. कंगना रानावत
हिमाचल की रहने वाली  कंगना अपने बिदांस स्वभाव के कारण भी काफी चर्चा में रहती है। फिल्म इंडस्ट्री में कमाल का अभिनय करके कंगना ने खूब नाम रोशन किया। फिल्म क्वीन के लिए इन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मिला।

8. दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण का नाम बॉलीवुड की महान महिलाओं में लिया जाता है। वह एक बेहतरीन अभिनेत्री है। पिछले वर्ष हॉलीवुड की फिल्म में भी काम करके दीपिका ने अपना और भारत का नाम रोशन किया।

9.शबाना आजमी 
शबाना आजमी बॉलीवुड की ताकतवर महिलाओं में शामिल है। इन्होंने कई बढ़िया फिल्मों में कमाल का अभिनय किया और खूब नाम कमाया।

Related News