02 MARMONDAY2026 10:24:52 PM
Nari

24 से अधिक बार चेहरे और प्राइवेट पार्ट पर पेंचकस से वार, युवती की दर्दनाक मौत

  • Edited By PRARTHNA SHARMA,
  • Updated: 03 Jun, 2025 05:16 PM
24 से अधिक बार चेहरे और प्राइवेट पार्ट पर पेंचकस से वार, युवती की दर्दनाक मौत

नारी डेस्क: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के मिलक गांव में शनिवार को एक 20 वर्षीय युवती की कथित तौर पर गला घोंट कर हत्या कर दी गई। युवती के शरीर पर 24 से अधिक बार पेंचकस से वार किए गए थे। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, युवती खेत पर गई थी लेकिन वापस नहीं लौटी। रविवार को खेत में उसका शव मिला, जिस पर चाकू और पेंचकस से वार के स्पष्ट निशान थे। युवती की मां ने आरोपी मोहम्मद रफी उर्फ आरिफ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

मां ने बताया कि आरिफ काफी समय से उनकी बेटी का पीछा करता था और उसे बात करने के लिए मजबूर करता था। युवती ने उससे बात करने से मना कर दिया था, लेकिन वह लगातार पीछा करता रहा। आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई है, जिसमें उसने बताया कि वह युवती को जानता था और वे फोन पर बात करते थे।

हत्या की पूरी कहानी

पुलिस के बयान के मुताबिक, 31 मई को युवती ने आरोपी को मिलने के लिए बुलाया। शाम को जब वह खेत में घास काट रही थी तो उसने किसी बात पर आरोपी को गाली दे दी। नाराज होकर आरोपी ने दुपट्टे से उसका गला घोंट दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद उसने पेंचकस से उस पर हमला किया और छोड़कर भाग गया।

PunjabKesari

ये भी पढ़े: पाकिस्तान के कराची में 216 कैदी जेल तोड़कर फरार, भूकंप के झटकों ने बनाया 'बच निकलने का मौका'

आरोपित का सामान बरामद

युवती के परिवार ने बताया कि आरोपी ने उसके शरीर के कई हिस्सों सहित निजी अंगों पर 24 से अधिक बार पेंचकस से वार किए। पुलिस ने आरोपी के पास से पेंचकस और युवती का फोन बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। स्थानीय प्रशासन ने घटना को गंभीरता से लिया है और जल्द न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है।

इस घटना ने महिला सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं और समाज में महिलाओं के प्रति सुरक्षा व सम्मान की जरूरत को फिर से उजागर किया है।
 

Related News