01 MAYWEDNESDAY2024 7:34:05 PM
Nari

91 किलो की कॉमेडियन ने घटाया 15 किलो वजन, भारती के इस ट्रिक से आप भी रह सकते हैं FIT

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 18 Nov, 2021 04:26 PM
91 किलो की कॉमेडियन ने घटाया 15 किलो वजन, भारती के इस ट्रिक से आप भी रह सकते हैं FIT

जानी मानी सिलेब्रिटी कॉमेडियन भारती सिंह अपने वेट को लेकर खूब लाइमलाइट में है। इस बार उनका मेटापा नहीं बल्कि बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन चर्चा में बना हुआ। एक बार में तो पहचानना मुश्किल है कि यह वो ही भारती है जिनके वजन का मजाक बनाया जाता था। कॉमेडी स्टार ने एक दो नहीं बल्कि 15 किलो वजन घटाया है। इस वेट लॉस जर्नी में भारती ने वर्कआउट और जिम का सहारा लेने की बजाय डाइट को फॉलो किया है।  जानिए उनको फॉलो कर आप अपने आप को कैसे फिट रख सकते हैं। 

PunjabKesari

खाने पर है पूरा Control

-भारती वजन कम करने के लिए इंटरमिटेंट फास्टिंग फॉलो करती हैं। 
-वह शाम को 7 बजे से लेकर अगले दिन 12 बजे तक कुछ भी नहीं खाती।
-शाम 7 बजे से पहले लेती हैं डिनर। 
-दोपहर 12 बजे खाती हैं खाना। 
-रोजाना करती हैं व्यायाम। 

PunjabKesari
पसंद की चीजाें से किया परहेज 

खाने-पीने की शौकिन भारती ने  खुद को फिट रखने के लिएना केवल अपनी इटिंग हैबिट्स बदलीं बल्कि, अपनी पसंद की चीज़ों से भी परहेज किया। वेट लॉस डायट के दौरान वह  हर मील में 1 ही रोटी खाती थीं। इसके अलावा बीच-बीच में लगने वाली भूख को शांत करने के लिए वे लो-कैलोरी स्नैक्स और लिक्विड फूड ही लेती थीं।

PunjabKesari
नई तस्वीर देख हैरान हुए लोग

कॉमेडियन ने इंस्टाग्राम पर अपने पति के साथ एक बेहद प्यारी तस्वीर शेयर की। रेड शिमरी आउटफिट में भारती बेहद ही पतली लग रही है, जिसे देख लोग हैरान रह गए।  पति हर्ष ने लिंबाचिया ने इसके साथ ट्विनिंग करते हुए सूट पहन रखा है। इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा-  पहले से और मजबूत। बताया जा रहा है कि उनका वजन पहले 91 था अब उनका वजन 75 से भी कम है। 


 

Related News