22 FEBSUNDAY2026 10:54:04 AM
Nari

सोनम की तरह एक और पत्नी बनी 'यमराज', शादी के 15 दिन बाद  कुल्हाड़ी से मार डाला पति को

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 12 Jun, 2025 09:59 AM
सोनम की तरह एक और पत्नी बनी 'यमराज', शादी के 15 दिन बाद  कुल्हाड़ी से मार डाला पति को

नारी डेस्क: इंदौर के व्यवसायी राजा रघुवंशी की हत्या के सनसनीखेज खुलासे के बीच महाराष्ट्र के सांगली में 27 वर्षीय महिला द्वारा शादी के महज 15 दिन बाद ही कथित तौर पर अपने पति की हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार रात करीब साढ़े 12 बजे की है जब महिला का पति अनिल लोखंडे (53) उस पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा था जिसके बाद महिला ने उस पर हमला कर दिया। 
 

यह भी पढ़ें: तीन फ्लैट, करोड़ों की संपत्ति फिर भी नसीब में आया वृद्धाश्रम
 

 आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सांगली जिले में कुपवाड तहसील के रहने वाले लोखंडे की यह दूसरी शादी थी। उनकी पहली पत्नी की कैंसर से मौत हो गई थी। पुलिस के अनुसार शादी के बाद शारीरिक संबंध बनाने को लेकर लोखंडे और उनकी पत्नी राधिका के बीच तीखी नोकझोंक हुई। 
 

यह भी पढ़ें:  छोटे के चक्कर में बड़े बच्चे को न बनाओ Mini Parent
 

कुपवाड एमआईडीसी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा- ‘‘इस बात से नाराज राधिका ने अपने पति पर कुल्हाड़ी से उस समय जानलेवा हमला कर दिया जब वह सो रहा था।'' उन्होंने बताया कि बाद में महिला को गिरफ्तार कर लिया गया और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है। 

Related News