23 APRTUESDAY2024 5:46:33 PM
Nari

80% औरतें शादी के बाद क्यों हो जाती हैं मोटी? 5 बड़े कारण सुनेंगे तो आप भी कहेंगे ये तो सच ही हैं

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 23 Jun, 2021 01:30 PM
80% औरतें शादी के बाद क्यों हो जाती हैं मोटी? 5 बड़े कारण सुनेंगे तो आप भी कहेंगे ये तो सच ही हैं

हमारे समाज में शादी के बाद लड़का हो या लड़की, दोनों की लाइफ पूरी तरह से बदल जाती है। नया परिवार बनता है और नई जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती है। दोनों की खाने से लेकर सोने तक की आदतें बदल जाती है उनकी बॉडी में भी बहुत बदलाव आ जाते हैं। शादी के बाद ज्यादातर कपल्स का वेट बढ़ने लगता है हालांकि यह बदलाव लड़कों से ज्यादा देखने को मिलता है। आपने भी कभी ना कभी किसी को कहते सुना होगा कि लड़कियां शादी के मोटी हो जाती है या मोटी हो जाएगी।

स्टडी की मानें तो शादी के 5 साल के अंदर 82% महिलाओं का वजन 5 से 10 किलोग्राम तक बढ़ जाता है। शरीर के कुछ खास अंग जैसे ब्रेस्ट, हिप्स और टमी आदि में फैट ज्यादा जमा होने लगती है लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका कारण क्या है।

चलिए इसके पीछे का कारण बताते हैं। 

सबसे पहला कारण खाने-पीने की आदतें बदल जाना

शादी के बाद न्यू कपल्स के लिए डिनर का सिलसिला बढ़ जाता है, जो लगभग 1 साल तक तो चलता ही है। वहीं कई बार पार्टनर के साथ भी बाहर जाना पड़ता है। नतीजन शरीर में इसका असर दिखना शुरु हो जाता है जिससे वजन बढ़ना शुरु हो जाता है। वहीं उसके बाद तो महिलाएं काम के चक्कर में बेवक्त खाना खाती है एक वजह यह भी है।

PunjabKesari

हॉर्मोनल बदलाव

शादी के बाद महिलाओं के शरीर में कई तरह के हार्मोंनल चेंजेस भी होते हैं। इंटरकोर्स के चलते भी शरीर में कई तरह के हार्मोंनल बदल जाते हैं जो बढ़ते वजन के लिए जिम्मेदार होते हैं।।

प्रेग्नेंसी हो गई तो वजन तो बढ़ेगा

मां बनना हर किसी के लिए सौभाग्य की बात है लेकिन कंसीव करने के बाद वजन तो बढ़ेगा ही लेकिन भारतीय महिलाएं मां बनने के बाद खुद का ज्यादा ख्याल नहीं रखती वजन बढ़ते बढ़ते ज्यादा बढ़ जाता है।वहीं जो लड़किया गर्भनिरोधक गोलियों का इस्तेमाल करती है उनमें वजन बढ़ने के चांसेस ज्यादा देखने को मिलते हैं।

उम्र का असर भी एक कारण

सेटल होने के चक्कर में आजकल महिलाएं 28 से 30 के बीच शादी करवा रही हैं जबकि मैरिज की सही उम्र 22 से 26 हैं। इसके बाद महिलाएं के शरीर में कई बदलाव आने लगते हैं। स्टडीज कहती हैं कि 30 की उम्र के बाद मेटाबॉलिक सिस्टम कम हो जाता है, जो वजन बढ़ने का सबसे बड़ा कारण है।

पूरी नींद न लेना

स्टडीज के अनुसार, रोजाना 7-8 घंटे की बहुत जरूरी है लेकिन शादी के बाद बिजी लाइफस्टाइल के चलते महिलाएं पूरी नींद नहीं ले पाती, जिससे वजन बढ़ता है।

PunjabKesari

तनाव लेना 

शादी के बाद आए बदलावों को हैंडल करना इतना आसान नहीं होता। एकदम जिम्मेदारियों का बोझ कंधे पर आ पड़ता है। उन्हें ठीक तरह से निभाने के चक्कर में कई औरतें तनाव का शिकार हो जाती है, जिसके असर वजन पर भी पड़ता है।

वजन को बैंलेस रखने के लिए रखें कुछ बातों का ध्यान

खुद के लिए समय निकालें। समय पर खाएं और हैल्दी ही खाएं।
एक्सरसाइज और मेडिटेशन का सहारा लें। 
खूब सारा पानी पिएं। इससे मेटाबॉलिज्म स्ट्रांग होगा और एक्स्ट्रा फैट बर्न।
तनाव से दूर रहने के लिए अपनी हॉबी से जुड़ा काम जरूर करें।
रात को हैवी ना खाएं। वजन कंट्रोल में रहेगा।

PunjabKesari

अगर आप इन चीजों का ध्यान रखेंगी तो वजन कंट्रोल में रहेगा।

Related News