05 MAYSUNDAY2024 2:12:21 AM
Nari

ये 5 वजहें बताएंगी क्याें शादी से दूर भागते हैं लड़के?

  • Updated: 25 Dec, 2017 02:29 PM
ये 5 वजहें बताएंगी क्याें शादी से दूर भागते हैं लड़के?

शादी एक ऐसा लड्डू है जिसे खाने वाला भी पछताता है और नहीं खाने वाला भी। इस बात में कोई शक नहीं कि शादी शब्द से आजकल के लड़काे को डर सा लगने लगा है। शायद यही वजह है कि वे शादी करने से भी कतराते हैं। इसके पीछे वे कई तर्क देते हैं, जैसे कि उन्हें अपनी अाजादी छिन डाने का डर हाेता है या फिर वे कमेंटमेंट से डरते हैं। अाज हम अापकाे एेसी ही कुछ वजहें बताने जा रहे हैं, जिनके कारण लड़के शादी से दूर भागने लगे हैं। 
PunjabKesari
जानिए क्याें शादी से दूर भागते हैं लड़केः-

- आज़ादी से प्यार
लड़के किसी भी कीमत पर अपनी आजादी को दांव पर नहीं लगाना चाहते। उन्हें लगता है कि शादी के बाद उन पर बीवी और बच्चे की जिम्मेदारी अा जाएगी, एेसे में वे अपने शाैक पूरे नहीं कर पाएंगे। दाेस्ताें के साथ कहीं घूमने-फिरने नहीं जा सकेंगे। अपनी मर्जी से खा नहीं पाएंगे, चाहकर भी उन्हें टाइम पर घर अाना पड़ेगा। 

- करियर की चिंता
लड़काें काे लगता है कि शादी के बाद उनके खर्चे बढ़ जाएंगे और वे पहले की तरह  अपनी सैलरी खुद पर खर्च नहीं कर पाएंगे। बल्कि इस सैलरी से उन्हें अपने परिवार के लाेगाें की भी जिम्मेदारियां पूरी करना पड़ेगी।

- कमिटमेंट से घबराना
ज्यादातर लड़कों को कमिटमेंट से डर लगता है, क्याेंकि अफेयर में कमिटमेंट तो होता है, लेकिन अगर अागे जाकर संबंध अच्छे न चले, ताे दाेनाें बिना किसी समस्या के अलग हाे सकते हैं। लेकिन शादी में परिवार, रिश्तेदार शामिल हाेते हैं। एेसे में यह उन्हें जंजीर जैसी लगती है। 

- शादी न चल पाने का डर
आए दिन तलाक, झूठे दहेज के केस और धोखे की कहानियां सुनने के बाद लड़काें के मन में डर बैठ जाता है कि अगर उनकी शादी अच्छी न चल पाई, ताे क्या हाेगा। ऐसे में शादी के लिए अासानी से हां कह पाना उनके लिए मुश्किल हाे जाता है।

- घरेलू नहीं बनना चाहते
शादी से पहले लडके के मन में एेसी कई बातें अाती है कि शादी करवा कर वे घरेलू बन जाएंगे। उन्हें बच्चे का डायपर, घर का राशन और बिजली का बिल जैसी चीज़ें करनी पड़ेंगी, जिससे वे बचना चाहते हैं। 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News