05 MAYSUNDAY2024 1:28:00 AM
Nari

मुमताज को 8 दिन तक कंधे पर लेकर बर्फ में चले थे राजेश खन्ना, कुछ ऐसी हो गई थी एक्टर की हालत

  • Edited By palak,
  • Updated: 18 Jul, 2023 06:54 PM
मुमताज को 8 दिन तक कंधे पर लेकर बर्फ में चले थे राजेश खन्ना, कुछ ऐसी हो गई थी एक्टर की हालत

बॉलीवुड में सुपरस्टार के नाम से पहचान बनाने वाले राजेश खन्ना किसी पहचान के मोहताज नहीं है। आज भले ही वह इस दुनिया में न हो लेकिन उनकी एक्टिंग और रुतबा आज भी फैंस के दिलों में जिंदा है। उन्होंने अपने करियर में कई सारी हिट फिल्में दी थी। राजेश खन्ना ने 1969 से 1971 के दौरान 15 अलग हिट फिल्में दी थी और ऐसा रिकॉर्ड बनाया था जो आज तक नहीं टूट पाया है। आज एक्टर की डेथ एनीवर्सरी है ऐसे में आपको उनकी जिंदगी से जुड़ा एक ऐसा किस्सा बताते हैं जो शायद आपने ना सुना हो....

बहुत ही मशहूर थी राजेश और मुमताज की जोड़ी

अपने जमाने की खूबसूरत हीरोइन मुमताज के फैंस आज भी दीवाने हैं। एक समय में मुमताज और राजेश खन्ना की जोड़ी काफी पसंद की जाती थी।  दोनों की जोड़ी को आज भी इंडस्ट्री की फेमस जोड़ी माना जाता है। राजेश खन्ना और मुमताज ने साथ में कई सारी फिल्में भी की हैं जैसे 'प्रेम बंधन', 'अपना देश', 'सच्चा झूठा', 'दो रास्ते' और 'आप की कसम'। इसलिए दोनों की जोड़ी फैंस को काफी अच्छी लगती है।

PunjabKesari

मुमताज ने किया था चौंकाने वाला खुलासा 

एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस मुमताज ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि राजेश खन्ना उन्हें आठ दिनों तक कंधे पर उठाकर बर्फ में चले थे। हालांकि इस दौरान उनके शरीर पर भी लाल निशान पड़ गए थे। मुमताज ने बताया था कि - 'जब हम मनमोहन देसाई की फिल्म रोटी का क्लाइमेक्स शूट कर रहे थे तो उन्हें इस दौरान मुझे कंधे पर उठाकर चलना था। हर सुबह हम इस चीज की प्रैक्टिस और शूटिंग किया करते थे। लगातार आठ दिनों तक हमने ऐसे ही किया और उन्हें 8 दिनों तक मुझे कंधे पर उठाना पड़ा। लगातार आठ दिनों तक मुझे कंधे पर उठाने के कारण उनकी पीठ पर लाल निशान पड़ गए थे। 

PunjabKesari

आज के दिन हुआ था निधन 

आपको बता दें कि दिग्गज एक्टर राजेश खन्ना का निधन आज के ही दिन हुआ था। आज से करीबन 11 साल पहले उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया था। भले ही आज वह फैंस के बीच न रहें हो लेकिन उनकी शानदार एक्टिंग आज भी फैंस के दिलों पर राज करती है।  

PunjabKesari
 

Related News