28 APRSUNDAY2024 2:33:40 AM
Nari

वाघ बकरी चाय के मालिक पर कुत्तों के झुंड ने किया अटैक, सड़क पर गिरने से हुई मौत

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 23 Oct, 2023 01:41 PM
वाघ बकरी चाय के मालिक पर कुत्तों के झुंड ने किया अटैक, सड़क पर गिरने से हुई मौत

कुत्तों को इंसानों का सबसे वफादार साथी माना गया है। माना जाता है कि इंसानों की जान बचाने के लिए वह अपनी जिंदगी की भी बाजी लगा देते हैं, लेकिन अब कुत्तों का स्वभाव बदल रहा है। सबसे अच्छे दोस्त माने जाने वाले कुत्ते अब लोगों के दुश्मन बन रहे हैं।  इस बार वाघ बकरी चाय के मालिक पराग देसाई भी इनके निशाने पर आ गए। कुत्तों के हमले के चलते उन्होंने अपनी जान तक गंवा दी।

PunjabKesari
गुजरात टी प्रोसेसर्स एंड पैकर्स लिमिटेड के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर पराग देसाई की इस दर्दनाक मौत के बारे में सुन हर कोई हैरान है। उनकी कंपनी ने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा गया-  "बेहद दुःख के साथ हम अपने प्रिय पराग देसाई के दुःखद निधन की सूचना दे रहे हैं"। 

PunjabKesari
जानकारी के अनुसार पराग देसाई (49) पिछले हफ्ते मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, इस दौरान आवारा कुत्तों ने उन पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि स्ट्रीट डॉग्स से बचने की कोशिश में वो सड़क पर गिर गए और उनका ब्रेन हैमरेज हो गया।  सिर में गंभीर चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। उनकी ब्रेन हैमरेज की सर्जरी की गई, जिसके चलते वह  सात दिन तक वे वेंटिलेटर पर रहे। 

PunjabKesari
ज्यादा हालत बिगड़ने के कारण पराग देसाई की मौत हो गई। प्रसिद्ध चाय समूह की चौथी पीढ़ी के उद्यमी देसाई ने अमेरिका के न्यूयॉर्क में लॉन्ग आइलैंड विश्वविद्यालय से एमबीए किया था। वाघ बकरी चाय समूह 24 भारतीय राज्यों में काम करता है और लगभग 60 देशों को अपने उत्पादों का निर्यात करता है। 1892 में नारणदास देसाई ने इस ग्रुप की स्थापना की थी।

Related News