24 APRWEDNESDAY2024 5:59:15 AM
Nari

स्टार्स होकर भी जमीन से जुड़े हैं विरूष्का, आपको भी अपनानी चाहिए यह आदत

  • Edited By Janvi Bithal,
  • Updated: 23 Feb, 2021 05:03 PM
स्टार्स होकर भी जमीन से जुड़े हैं विरूष्का, आपको भी अपनानी चाहिए यह आदत

स्टार्स को देखकर आपके मन में एक ही ख्याल आता होता होगा कि इनके बड़े बड़े घरों में तो कितने सारे नौकर होंगे...इनका सारा काम तो नौकर ही करते हैं। अब भई ऐसी सोच भी जायज है क्योंकि अभी तक जितने भी स्टार्स हैं उनके घर का सारा काम उनके नौकर ही संभालते हैं लेकिन बॉलीवुड का एक ऐसा कपल भी है जो इन सभी कामों को खुद करता है। 

दूसरे स्टार्स से अलग विरूष्का

PunjabKesari

दरअसल विराट अनुष्का के घर कोई भी नौकर नहीं है। जी हां...अब इस बात को सुनने के बाद बहुत से लोगों को हैरानी होगी लेकिन यह बात सच है। क्योंकि इसका खुलासा किया है पूर्व भारतीय क्रिकेटर और सिलेक्टर सरनदीप सिंह ने। 

खुद करते हैं खाना सर्व 

विराट अनुष्का के बारे में बात करते हुएं सरनदीप सिंह ने अपने एक इंटरव्यू में कहा , ' विराट के घर पर कोई नौकर नहीं हैं। जब भी कोई उनके घर पर जाता है तो वे दोनों खुद अपने हाथों से खाना सर्व करते हैं। इससे ज्यादा आपको क्या चाहिए? विराट-अनुष्का आपके साथ बैठकर बात करते हैं, आपके साथ डिनर पर बाहर जाते हैं, यही तो सब चाहते हैं। वे दोनों बेहद डाउन टू अर्थ हैं।'

PunjabKesari

यह बात इसलिए गौर करने वाली है क्योंकि विराट को आपने खेल के दौरान कईं बार गुस्से में ही देखा होगा। तो लोगों को लगता है कि वह असल जिंदगी में भी गुस्से वाले हैं लेकिन सरनदीप सिंह के खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर हर तरफ बस इसी बात के ही चर्चे हो रहे हैं। 

Related News