05 DECFRIDAY2025 4:55:21 PM
Nari

करीना ने ईद के मौके पर अपनी दोनों ननदों को सादगी में भी पछाड़ा, सोहा और सबा हुए फीके

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 01 Apr, 2025 10:23 AM
करीना ने ईद के मौके पर अपनी दोनों ननदों को सादगी में भी पछाड़ा, सोहा और सबा हुए फीके

 नारी डेस्क: करीना कपूर खान ने इस बार ईद के मौके पर अपने परिवार के साथ घर पर सादगी से त्योहार मनाया। जबकि उनकी दोनों ननदें, सोहा अली खान और सबा अली खान, देसी लुक में सज-धज कर आईं, करीना ने बिना किसी मेकअप और एक्स्ट्रा सजावट के अपनी खूबसूरती से सबका ध्यान खींच लिया। इस दौरान करीना का सादगी से भरा लुक उनके ननदोई के बगल में खड़े होकर भी अपनी जगह बना गया।

ईद के त्योहार पर पटौदी परिवार का जमकर जलवा

पटौदी खानदान में होली और दीवाली की तरह ईद का त्योहार भी धूमधाम से मनाया जाता है। इस बार पूरा परिवार, जिसमें छोटे नवाब सैफ अली खान और उनकी पत्नी करीना कपूर खान भी शामिल थीं, एक साथ ईद मनाने के लिए जुटा। यहां सभी ने देसी रंग में रंगे लुक्स अपनाए, लेकिन करीना ने अपनी दोनों ननदों सोहा और सबा को अपने सादगी भरे अंदाज से मात दे दी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Soha (@sakpataudi)

सोहा और सबा का देसी लुक

सोहा और सबा दोनों ने इस खास दिन के लिए खूबसूरत देसी आउटफिट्स चुने थे। सोहा ने ग्रीन कलर के शॉर्ट कुर्ते और फ्लेयर्ड पैंट्स पहने थे, जिसमें सिल्वर सितारों और शीशों से बनी डिजाइन थी। वहीं, सबा ने ग्रीन फ्लोरल शरारा सेट पहना था, जो सुनहरी गोटे की लेस से सजा था। दोनों ने अपने लुक को एक्सेसराइज करने के लिए झुमके और अपने बालों को अच्छे से स्टाइल किया था।

PunjabKesari

ये भी पढ़ें: म्यांमार भूकंप के बाद मांडले बना कब्रिस्तान, मलबे से उठ रही लाशों की गंध, महामारी का बढ़ा खतरा

करीना का सादगी में जलवा

करीना ने इस मौके पर सबसे साधारण लेकिन क्लासी कुर्ता चुना। उनका कुर्ता येलो, पिंक, ग्रीन और ऑरेंज शेड्स में फ्लोरल पैटर्न में था, जिसे उन्होंने मैचिंग पैंट्स और दुपट्टे के साथ पहना। उनका मेकअप बिल्कुल नॅचुरल था, और बाल भी सिंपल बन में बंधे हुए थे। करीना ने अपनी सादगी में इतनी खूबसूरती से इस लुक को कैरी किया कि वह सबसे अलग नजर आईं।

PunjabKesari

सैफ और कुणाल का देसी अंदाज

इस दिन सैफ अली खान भी सफेद शॉर्ट कुर्ते और पजामे में बहुत अच्छे लगे, वहीं कुणाल खेमू ने पर्पल कुर्ते में सोहा के लुक को कॉम्प्लिमेंट किया।

करीना का ये सादगी भरा लुक सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है, और उनके फैंस भी उनकी तारीफ कर रहे हैं।
 
 

 
 

 

 
 

 
 

Related News