26 APRFRIDAY2024 5:47:28 AM
Nari

क्या नहीं खेल पाएगी पहलवान विनेश फोगाट? टोक्यो पहुंचने से पहले एक्सपायर हुआ वीजा

  • Edited By Anu Malhotra,
  • Updated: 29 Jul, 2021 10:25 AM
क्या नहीं खेल पाएगी पहलवान विनेश फोगाट? टोक्यो पहुंचने से पहले एक्सपायर हुआ वीजा

भारत की दिग्गज पहलवानों में शुमार गीता और बबीता फोगाट ने जिस तरह कुश्ती में भारत का नाम ऊंचा किया था,  इस बार भी टोक्यों ओलंपिक में ऐसी ही उम्मीद भारत को उनके परिवार की पहलवान विनेश फोगाट से थी लेकिन यह लगता है यह सपना पूरा नहीं हो पाएगा। दरअसल, भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट इस बार टोक्यो ओलंपिक अपना दम नहीं दिखा पाएंगी। विनेश फोगाट ओलिंपिक के लिए अब तक टोक्यो नहीं पहुंच पाई हैं। उन्हें 5 अगस्त को पहला मुकाबला खेलना है। 

PunjabKesari

 फ्रैंकफर्ट से टोक्यो के लिए फ्लाइट नहीं पकड़ पाई विनेश फोगाट
ओलिंपिक प्रोटोकॉल के मुताबिक उन्हें इवेंट से एक हफ्ते पहले टोक्यो पहुंचना जरूरी है। दरअसल विनेश हंगरी के बुडापेस्ट में ट्रेनिंग कर रही थीं। वे वहां से फ्रांस के फ्रैंकफर्ट पहुंची थीं। विनेश को फ्रैंकफर्ट से टोक्यो के लिए फ्लाइट पकड़नी थी, लेकिन वे ऐसा नहीं कर पाईं।
 

उनके यूरोपीय संघ (EU) के वीजा की अवधि एक दिन पहले ही खत्म हो गई थी। बतां दें कि विनेश फोगाट को 53 किग्रा महिला फ्रीस्टाइल वर्ग में स्वर्ण पदक की दावेदार के रूप में देखा जा रहा है।

PunjabKesari

टोक्यो जा रही विनेश फोगाट को एयरपोर्ट पर रोका
विनेश को मंगलवार रात को टोक्यो पहुंचना था। पर जैसे ही वह फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट पर पहुंचीं, उन्हें वहीं रोक लिया गया। इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन (IOA) ने हालांकि मामले को सुलझा लिया। 

PunjabKesari

वहीं सूत्रों के अनुसार, यह एक भूल थी और जानबूझकर ऐसा नहीं किया गया था। उनका वीजा 90 दिनों के लिए मान्य था, लेकिन बुडापेस्ट से फ्रैंकफर्ट पहुंचने पर पता चला कि वह 91 दिनों के लिए यूरोपीय संघ (के क्षेत्र) में थीं। सूत्र के अनुसार, भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) ने इस मामले को तेजी से उठाया, जिसके बाद फ्रैंकफर्ट में भारतीय वाणिज्य दूतावास मामले को सुलझाने के लिए हवाई अड्डे पर पहुंच गया, अब विनेश बुधवार को टोक्यो में होंगी।

एयरपोर्ट पर विनेश का RT-PCR टेस्ट भी किया गया
अधिकारी ने बताया कि वह मंगलवार को फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट के ही होटल में रुकेंगी। सूत्रों के मुताबिक विनेश का फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट पर RT-PCR टेस्ट भी किया गया।
 

Related News