23 APRTUESDAY2024 10:19:41 PM
Nari

पहली बार एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आए विक्की-कैटरीना, पैपराजी बोले- जोड़ी हिट है

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 14 Dec, 2021 05:30 PM
पहली बार एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आए विक्की-कैटरीना, पैपराजी बोले- जोड़ी हिट है

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल आज मुंबई के कालिना एयरपोर्ट पर एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आए। उनके मुंबई लौटने का फैंस को बेसब्री से इंतजार भी था। इस दौरान कैटरीना ने मांग का सिंदूर, मंगलसूत्र, मेहंदी और चूड़ा पहने हाथों को फ्लॉन्ट किया। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

कैटरीना की एकदम पंजाबी  ट्रेडिशनल न्यूली वेड ब्राइड लुक देखकर फैंस तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पा रहे। साथ खड़े विक्की कौशल अपनी दुल्हनियां को निहारते दिखे वहीं पैपाराजी ने भाभी जी की आवाजें लगाकर नई जोड़ी को बधाई देते दिख रहे हैं और साथ ही जोड़ी हिट हैं, कहते दिख रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


बॉलीवुड की खूबसूरत जोड़ियों में उनका नाम भी शामिल हो गया है। बता दें कि जब पहली बार लोगों को यह अफवाहें सुनी की कैटरीना कैफ विक्की कौशल को डेट कर रही हैं तो पहले लोगों को यकीन नहीं हुआ क्योंकि दोनों ने कभी खुलकर रिश्ता असेप्ट ही नहीं किया था लेकिन जैसे ही खबरों के गलियारों से खबरें आई कि दोनों राजस्थान में रॉयल वैडिंग करवाने जा रहे हैं तो इंडस्ट्री में मानों तहलका मच गया हो और ये खबरें सच भी हुई।


 दोनों ने साथ काम नहीं किया लेकिन दोनों में प्यार हुआ, इकरार हुआ, फिर शादी भी।  9 दिसंबर को दोनों शादी के बंधन में बंध गए। जैसे ही कपल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई, फैंस और बॉलीवुड स्टार्स ने पोस्ट कर जोड़ी को बधाई देने शुरू कर दिया। कैटरीना और विक्की की जोड़ी को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। 


विक्की-कैटरीना ने लगभग 2 साल एक दूसरे को डेट किया और कहा जाता है कि एक अवॉर्ड शो के दौरान कैट को किए प्रपोज के दौरान ही दोनों की नजदीकियां बढ़ी। फिर बस अचानक से ये प्यार रोमांस, मुलाकातें और शादी तक बात पहुंच गई। 

Related News