27 APRSATURDAY2024 1:13:02 AM
Nari

तुलसी के पौधे को भूलकर भी घर की इन जगहों पर न रखें, मां लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज

  • Edited By palak,
  • Updated: 24 Jul, 2022 03:17 PM
तुलसी के पौधे को भूलकर भी घर की इन जगहों पर न रखें, मां लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज

तुलसी को हिंदू धर्म में बहुत ही पवित्र स्थान दिया गया है। मान्यताओं के मुताबिक, जिस घर में तुलसी का पौधा होता है वहां कभी भी पैसे की कमी नहीं होती। घर में हमेशा खुशहाली रहती है। तुलसी सुख-समृद्धि देने के साथ-साथ औषधीय गुणों से भी भरपूर होती है। बहुत से लोग तुलसी का पौधा अपने घरों में लगाते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, तुलसी को घर में सुख-समृद्धि का रुप बताया गया है। परंतु इस पवित्र पौधे को लगाते समय दिशाओं का भी खास ध्यान रखना चाहिए। तो चलिए जानते हैं कि घर की किन दिशाओं में तुलसी का पौधा नहीं लगाना चाहिए। 

घर के अंधेरे कोने में 

मान्यताओं के अनुसार, सदैव  तुलसी को  किसी खुले स्थान पर ही लगाने की सलाह दी जाती है।  इस पौधे को भूलकर भी अंधेरे वाली जगहों पर नहीं लगाना चाहिए। अंधेरे वाली जगह पर लगाया हुआ तुलसी का पौधा आपके घर में आर्थिक नुकसान का कारण बन सकता है। इसलिए तुलसी को हमेशा खुली धूप और रोशनी वाली जगह पर ही लगाना शुभ होता है। 

PunjabKesari

छत पर न लगाएं

तुलसी का पौधा कभी भी घर की छत पर भी नहीं लगाना चाहिए। छत पर लगाने से इस पौधे की  पॉजिटिव एनर्जी खत्म हो जाती है। जिन व्यक्तियों की कुंडली में बुध की स्थिति कमजोर है उन्हें भूलकर भी तुलसी का पौधा छत पर नहीं लगाना चाहिए। इसके अलावा छत पर रखा हुआ तुलसी का पौधा वास्तु दोष का भी कारण बनता है। आप इसे आंगन या फिर बालकनी में लगा सकते हैं। 

बेसमेंट में न लगाएं 

तुलसी का पौधा कभी भी बेसमेंट वाली जगह पर भी नहीं लगाना चाहिए। इसके अलावा  यह पौधा जमीन पर भी नहीं लगाना चाहिए। आप इसे गमले या फिर किसी स्टैंड के बीच में ही लगाएं। 

PunjabKesari

दक्षिण दिशा में न लगाएं 

मान्यताओं के अनुसार, दक्षिण दिशा पितरों की दिशा मानी जाती है। इसलिए कभी भी तुलसी इस दिशा में नहीं लगानी चाहिए। आप तुलसी उत्तर या फिर ईशान कोण में लगा सकते हैं। यह दोनों दिशाएं तुलसी के पौधे के लिए शुभ मानी जाती हैं। 

गणेश और शिव जी की तस्वीर के पास न लगाएं 

वास्तु शास्त्र के अनुसार, तुलसी का पौधा मंदिर के आस-पास लगाने से घर में सुख-समृद्धि आती है। परंतु यह पौधा आप भूलकर भी शिव जी और गणेश जी की तस्वीर के पास भी न लगाएं। मान्यता है कि इससे भगवान शिव घर वालों से नाराज हो जाते हैं और आपको आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

PunjabKesari
 

Related News