01 FEBSUNDAY2026 10:26:19 PM
Nari

पहलगाम के बाद अब इस खूबसूरत शहर पर मंडराया खतरा,  बम से उड़ाने की मिली धमकी

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 26 Apr, 2025 04:17 PM
पहलगाम के बाद अब इस खूबसूरत शहर पर मंडराया खतरा,  बम से उड़ाने की मिली धमकी

नारी डेस्क: पहलगाम हमले के जख्म अभी भरे भी नहीं कि देश पर फिर नया संकट मंडराने लगा। अब केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम के होटलों को बम धमाके में उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी भरे ई-मेल के मिलने के बाद पुलिस ने बम निरोधक इकाइयों और श्वान दस्तों को तैनात किया और जांच शुरू की । 
 

यह भी पढ़ें: फिर खुलने जा रहा है 'स्वर्ग' का रास्ता


पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि जिन होटलों को बम धमाके में उड़ाने की धमकी मिली थी, उन सभी की जांच की जा रही है। इस दौरान) अब तक कुछ नहीं मिला है और जांच जारी है।'' अधिकारी ने कहा कि पुलिस धमकी भरे ई-मेल के स्रोत की भी जांच कर रही है, जिसमें दावा किया गया है कि तिरुवनंतपुरम शहर के मध्य में स्थित हिल्टन होटल समेत प्रदेश की राजधानी के विभिन्न होटलों को परिष्कृत विस्फोटक उपकरण (आईईडी) से विस्फोट कर उड़ा दिया जायेगा।


यह भी पढ़ें: घर बैठे ही घुटनों का दर्द ठीक कर देगी डायबिटीज की यह दवा
 

 पिछले कुछ महीनों में, पूरे राज्य में जिला कलेक्ट्रेट और राजस्व संभागीय अधिकारियों के कार्यालयों को और हाल ही में केरल उच्च न्यायालय को भी बम धमाके में उड़ाने संबंधी धमकी भरे ई-मेल प्राप्त हुये थे। पुलिस ने व्यापक निरीक्षण करने के बाद इन सभी धमकियों को अफवाह करार दिया था। 
 

Related News