
वैलेंटाइन डे सिर्फ प्यार जताने का दिन नहीं, बल्कि खुद को स्पेशल फील कराने का भी मौका है। चाहे आप डेट पर जा रही हों, पार्टनर के साथ डिनर प्लान हो या खुद के साथ सेल्फ-डेट सही आउटफिट आपके पूरे मूड को बदल सकता है। इस वैलेंटाइन ट्रेंड्स को नहीं, अपने कम्फर्ट और कॉन्फिडेंस को चुनें क्योंकि वही असली स्टाइल है। जानिए वैलेंटाइन डे को खास बनाने के लिए बेस्ट आउटफिट आइडियाज।

रोमांटिक रेड – क्लासिक लेकिन टाइमलेस
वैलेंटाइन डे और रेड कलर का परफेक्ट मैच है। रेड ड्रेस या रेड साड़ी सबसे सेफ और एलिगेंट चॉइस है। इसमें सैटिन, शिफॉन या सिल्क फैब्रिक चुनें। रेड लिपस्टिक और सॉफ्ट कर्ल्स के साथ लुक को पूरा करें।

सॉफ्ट पेस्टल्स – प्यारा और ग्रेसफुल लुक
अगर आप ज्यादा ब्राइट नहीं पहनना चाहतीं, तो ब्लश पिंक, लैवेंडर, पीच जैसे पेस्टल शेड्स ट्राय करें। इसमें फ्लोई ड्रेसेज़ या पेस्टल कुर्ता-पलाज़ो बहुत एलिगेंट लगते हैं। इसके साथ न्यूड मेकअप और मिनिमल ज्वेलरी रखें।

ऑल-ब्लैक – बोल्ड और कॉन्फिडेंट
ब्लैक कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होता। इस खास माैके पर लिटिल ब्लैक ड्रेस (LBD) या ब्लैक साड़ी कैरी कर सकते हैं। इसे सिल्वर या गोल्ड एक्सेसरीज़ के साथ स्टाइल करें। रेड या बेरी लिप्स लुक को और पावरफुल बनाते हैं

इंडियन टच – ट्रेडिशनल लेकिन ट्रेंडी
अगर आप एथनिक लुक पसंद करती हैं कि फ्लोरल साड़ी, अनारकली सूट या शॉर्ट कुर्ता विद स्कर्ट पहनें। अपने लुक को शानदार बनाने के लिए चूड़ियां, झुमके और सॉफ्ट ग्लो मेकअप चुनें। बालों में मिडिल पार्ट या लूज़ बन बहुत सुंदर लगता है

कैज़ुअल डेट के लिए – क्यूट और कंफर्टेबल
कॉफी डेट या मूवी प्लान हो तो ऑफ-शोल्डर टॉप + जींस परफेक्ट लगता है। इसके अलावा फ्लोई टॉप + स्कर्ट भी कैरी कर सकते हैं। स्नीकर्स या ब्लॉक हील्स के साथ परफेक्ट लुक लगता है।

सेल्फ-लव लुक ट्राय करें
वैलेंटाइन डे सिर्फ कपल्स के लिए नहीं है। अपनी फेवरेट ड्रेस पहनें, वो आउटफिट चुनें जिसमें आप सबसे कॉन्फिडेंट महसूस करें। हल्का परफ्यूम और स्माइल बेस्ट एक्सेसरी है।
स्टाइलिंग टिप्स जो लुक बना दे खास
-ओवर-एक्सेसराइज न करें
-कंफर्ट सबसे जरूरी है
- आउटफिट के हिसाब से फुटवियर चुनें
-खुद पर भरोसा रखें-यही सबसे आकर्षक चीज है