29 APRMONDAY2024 5:10:07 AM
Nari

इन 7 राशियों के लिए Lucky रहेगा वैलेंटाइन, पार्टनर से मिल सकता है स्पेशल सरप्राइज

  • Edited By palak,
  • Updated: 14 Feb, 2023 12:42 PM
इन 7 राशियों के लिए Lucky रहेगा वैलेंटाइन, पार्टनर से मिल सकता है स्पेशल सरप्राइज

आज पूरी दुनिया में वैलेंटाइन डे यानी प्यार का दिन मनाया जा रहा है। प्यार करने वाले कपल्स और नव विवाहित जोड़ियों के लिए यह दिन बहुत ही खास होता है। इन लोगों को वैलेंटाइन डे का काफी इंतजार भी रहता है। इस बार का वैलेंटाइन कुछ राशि के जातकों के लिए बहुत ही खास होने वाला है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस राशि के जातकों को अपने पार्टनर से स्पेशल सरप्राइज मिल सकता है और रिश्ते में भी मिठास बढ़ सकती है। तो चलिए आपको बताते हैं कौन सी हैं ये लकी राशियां ...

वृषभ राशि 

इस राशि के जातक अपने प्रियजनों का काफी सम्मान करते हैं। इन लोगों की इच्छाशक्ति भी बहुत ही मजबूत होती है। वृषभ राशि के स्वामी शुक्र होते हैं और इन लोगों का शुभ रंग सफेद माना जाता है। यह लोग हृदय से भी बहुत ही कोमल स्वभाव के होते हैं। 

PunjabKesari

कर्क राशि 

कर्क राशि के जातक बहुत ही एनर्जेटिक और थोड़े से चंचल हृदय वाले होते हैं। यह अपने लक्ष्य के प्रति बहुत ही जागरुक होते हैं। इसके अलावा यह जिस भी काम को करने की ठान लेते हैं उसे करके ही रहते हैं। 

कन्या राशि 

कन्या राशि वाले जातक बहुत ही बुद्धिमान होते हैं यह प्रेम में सफल नहीं होते। इस राशि स्वामी के बुध ग्रह होती है जिसके कारण इन जातकों पर गणेश जी की विशेष कृपा होती है। यह एक बार यह लोग जो फैसले ले लेते हैं उससे पीछे नहीं हटते। 

PunjabKesari

मेष राशि 

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही खुशी का होने वाला है। आप लोग अपने गुस्से पर काबू रखें। इस राशि के स्वामी मंगल हैं ऐसे में आप अपने पार्टनर को लाल गुलाब सरप्राइज के रुप में दे सकते हैं। 

सिंह राशि 

सिंह राशि के जातक अपने प्रेमी से बहुत प्यार करते हैं लेकिन इन लोगों को गुस्सा बहुत जल्द ही आ जाता है।  यह मन के साफ होते हैं और निडरता के साथ अपने सारे काम पूरे करते हैं। 

PunjabKesari

मिथुन राशि 

इस राशि के जातक बहुत ही समझदार और साथ निभाने वाले होते हैं। इस राशि के स्वामी बुध ग्रह माने जाते हैं। यह जातक अपने साथी के प्रति ईमानदार और समर्पित भाव के होते हैं। 

तुला राशि 

तुला राशि के जातकों को प्यार में धोखा नहीं मिलता क्योंकि यह बहुत ही संभल कर चलते हैं। आप अपने पार्टनर को सफेद फूल उपहार के रुप में दे सकते हैं। इसके अलावा चंद्रमा के शीतलता में समय व्यतीत कर सकते हैं। 

PunjabKesari
 

Related News