29 APRMONDAY2024 5:24:30 AM
Nari

शुक्रवार को कर लिया ये काम तो मां लक्ष्मी हमेशा रहेंगी आप पर मेहरबान

  • Edited By palak,
  • Updated: 30 Nov, 2023 06:31 PM
शुक्रवार को कर लिया ये काम तो मां लक्ष्मी हमेशा रहेंगी आप पर मेहरबान

हिंदू धर्म की मानें तो ऐसा कहा जाता है कि जिस घर में मां लक्ष्मी का वास होता है वहां कभी भी धन-दौलत और सुख की कमी नहीं होती परंतु मां लक्ष्मी का मन बहुत ही चंचल माना गया है। शास्त्रों के अनुसार, मां लक्ष्मी की उत्पत्ति समुद्र मंथन के समय हुई थी कहते हैं जल से उत्पत्ति होने के कारण एक स्थान पर ठहरना इनका स्वभाव नहीं है। मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए मनुष्यों को धर्म-कर्म से जुड़े कई नियम पालन करने पड़ते हैं हालांकि शास्त्रों में कुछ ऐसे उपाय भी बताए गए हैं जिन्हें करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और व्यक्ति को मनचाहा आशीर्वाद देती हैं। चलिए आपको बताते हैं कि आप मां लक्ष्मी को कैसे प्रसन्न कर सकते हैं.....

शुक्रवार को करें ये काम 

शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी का माना जाता है। ऐसे में पैसे की कमी दूर करने के लिए इस दिन व्रत करना बहुत ही शुभ होता है। 21 शुक्रवार के व्रत करके मां लक्ष्मी की पूजा में खीर को भोग लगाएं और फिर इसे छोटी-छोटी 7 कन्याओं में बांट दे। मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए ये उपाय अचूक माना जाता है। 

PunjabKesari

तुलसी में जलाएं दीपक 

मान्यताओं के अनुसार, जिस घर में तुलसी होती हैं वहां मां लक्ष्मी का वास होता है। शाम को तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाने से मां लक्ष्मी साधन पर मेहरबान होती है और उस व्यक्ति के जीवन में धन का आगमन होता है। 

मां लक्ष्मी करेगी मालामाल 

घर में बड़े-बुजुर्गों, महिलाओं का हमेशा सम्मान करने से मां लक्ष्मी उस परिवार से खुश रहती हैं और घर में सुख-समृद्धि की वृद्धि होती है। हर मानव और देवी-देवताओं के लिए माता-पिता का स्थान बहुत ही उच्च होता है। ऐसे में रोज सुबह उठने के बाद माता-पिता के पैर छूने से पॉजिटिव एनर्जी आती है और शांति वातावरण बना रहता है। इससे आत्मविश्वास बढ़ता है जिससे प्रगति का मार्ग आसन होता है। 

PunjabKesari

मुख्य द्वार हो साफ 

मान्यताओं के अनुसार, जहां सुबह-शाम घर में झाड़ू लगती है साफ-सफाई होती है वहां लक्ष्मी जी धन और अन्न के भंडार कभी भी खाली नहीं होने देती। संभव हो तो घर के मुख्य द्वार पर रोजना कुमकुम और हल्दी से स्वास्तिक बनाएं। इससे घर में पैसे का आगमन होने के रास्ते खुलेंगे। 

गाय की सेवा 

शास्त्रों में गाय को पूजनीय माना जाता है। रोज गाय को ताजी रोटी खिलाने और उसकी सेवा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है। इसके अलावा गाय की पूजा करने से 36 करोड़ देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है। 

PunjabKesari

नोट: ऊपर दी गई सूचना सिर्फ जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है। 

Related News